मैक्लोडगंज: होटल में कार्यरत अरुणाचल की महिला पर साथी ने चाकू से किया हमला

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित धर्मशाला के पास प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैक्लोडगंज में एक निजी होटल में काम करने वाले रसोइये ने अपनी महिला साथी पर चाकू से हमला कर दिया।

पीड़ित महिला अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली है। वहीं आरोपी बिहार का निवासी है। पीड़ित महिला को पहले धर्मशाला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन गंभीर हालत के चलते बाद में उसे टांडा मेडिकल कॉलेज में स्थानांतरित किया गया।

दोनों होटल कर्मचारियों के बीच विवाद का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, क्योंकि महिला की गंभीर स्थिति के चलते वह बयान देने में असमर्थ है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीर बहादुर के बोल

उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीर बहादुर ने कहा कि पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि घायल युवती टांडा में उपचाराधीन है। मामले की तफ्तीश जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...