तीन जून को शोभा यात्रा से शुरू होगा जय भाटी पीर बाबा राजा का तालाब का ऐतिहासिक छिंज मेला
फतेहपुर – अनिल शर्मा
क्षेत्र के प्रमुख दंगलों में शुमार जय भाटी पीर बाबा राजा का तालाब का ऐतिहासिक छिंज मेला तीन जून को आयोजित किया जाएगा। प्रबंधक छिंज कमेटी द्वारा इसी बात को लेकर रविवार को एक बैठक का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न कमेटियों का गठन करके दंगल को लेकर एक रूपरेखा तैयार की गई। इस दौरान दर्शकों को दिए जाने वाले इनामों दो एक्टिवा स्कूटी को सार्वजनिक किया गया।
प्रबंधक कमेटी प्रधान पुनीत महाजन ने बताया कि तीन जून को सुबह भाटी पीर मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद दस बजे विशाल रथ में बैंड बाजों के साथ बाजार में शोभा यात्रा निकाली जाएगी। दंगल में इस बार दर्शकों के लिए भी दो एक्टिवा स्कूटी इनाम में रखी गई हैं।
पुनीत महाजन ने बताया कि कोई भी व्यक्ति इनामी एक्टिवा में हिस्सा लेने के लिए प्रबंधक कमेटी के सदस्यों से संपर्क करके जानकारी ले सकता है। पुनीत के अनुसार तीन जून को ही दंगल के दौरान दर्शकों की उपस्थिति में लक्की ड्रा निकाला जाएगा।
विजेता व्यक्ति को दंगल मैदान में ही एक्टिवा स्कूटी इनाम स्वरूप प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि बैठक में बाहरी राज्यों महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा व विदेशों से आमंत्रित विभिन्न प्रमुख अखाड़ों के पहलवानों की कुश्तियां दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बिंदू होंगी।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर कमेटी चेयरपर्सन राम नाथ शर्मा, व्यापार मंडल प्रधान पवन राणा, भानू प्रताप सिंह, बालकृष्ण मंगू पहलवान, कुलदीप डोगरा, बृजभूषण, कुलभूषण डोगरा, प्रवीन टिंकू, अजय मिंटू, शम्मी कुमार, विकास बंटी, शिवू जैलदार, परमिंदर चक्की, विक्रम बिट्टू, सुरजीत पठानिया, तारा मनकोटिया, जसदेव चंदेल, विकास मन्नू, अमन महाजन, सरुप गुलियाल, रविंद्र मिती, पवन ठाकुर, चमन लाल, उपप्रधान चकवाड़ी केशव बड़ोत्रा, सुरिंद्र छिंदा, सुरिंद्र पप्पी, अंशुल महाजन, सुरजीत लंबू, काली शर्मा, रविंद्र बड़ोत्रा, नीरज भाटिया, नरेंद्र वर्मा, परम ठाकुर, पवन, सहित अन्य लोग शामिल रहे।

