मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ओएसडी की सडक़ हादसे में मौत, पत्नी और चालक गंभीर घायल

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) के रूप में गोरखपुर स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में तैनात पूर्व पीसीएस अधिकारी मोती लाल सिंह की बीती देर रात बस्ती जिले में हुए सडक़ हादसे में मृत्यु हो गई। इस दुर्घटना में उनकी पत्नी और वाहन चालक घायल हैं। मुख्यमंत्री योगी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

लखनऊ में मुख्यमंत्री कार्यालय ने सडक़ हादसे में सिंह की मौत होने की पुष्टि करते हुए बताया कि योगी ने इस पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय गोरखपुर के श्री मोती लाल सिंह जी के सडक़ दुर्घटना में दु:खद निधन पर शोक प्रकट किया है। महाराज जी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

बस्ती पुलिस ने भी शुक्रवार को सिंह की सडक़ दुर्घटना में मौत होने की पुष्टि करते हुए बताया कि यह हादसा जिले के मुंडेरवा क्षेत्र में हाईवे पर उनकी कार के सामने किसी आवारा जानवर के आने के कारण हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंह गुरूवार की रात में स्कार्पियो कार से पत्नी के साथ लखनऊ जा रहे थे।

तभी मुंडेरवा के पास हाईवे पर उनकी गाड़ी किसी जानवर को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर दुर्घटना की शिकार हो गई। इस हादसे में सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि उनकी पत्नी और वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को गोरखपुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

LSD तस्करी मामला: गिरफ्तार पुलिसकर्मी कुल्लू पुलिस के नहीं, STF में तैनात — SP कुल्लू

हिमखबर डेस्क पुलिस अधीक्षक, कुल्लू मदन लाल कौशल ने आज...

सदर क्षेत्र में घर-घर जाकर बांटे औषधीय महत्व के अश्वगंधा के पौधे

हिमखबर डेस्क अश्वगंधा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के...

ईरान ने दहलाए अमरीका के सहयोगी, कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें

कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें;...