मुख्यमंत्री पर भी मुकदमा दर्ज करे मंडी प्रशासन :- पन्डित

--Advertisement--

Image

मंडी, नरेश कुमार

आम आदमी पार्टी के मीडिया प्रभारी एन. के. पन्डित ने मण्डी से प्रेस को जारी एक ब्यान में प्रदेश के मुखिया और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जय राम पर एक बड़ा राजनितिक हमला करते हुए कहा कि मण्डी जिला प्रशासन तुरंत धारा 144 का उलंघन करने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पर भी तुरंत मुकदमा दर्ज करने कि हिम्मत दिखाएँ !

उन्होंने कहा कि भारत के सविंधान में हर नागरिक को एक समान अधिकार का प्रावधान है चाहे वो मुख्यमंत्री हो या आम नागरिक ! पन्डित ने मुख्यमंत्री पर अपने मण्डी प्रवास पर धारा 144 के उलंघन का आरोप जड़ा है!

उन्होंने प्रदेश के मुखिया को भी धारा 144 का पालन करने कि नसीहत दी है उन्होंने जिला प्रशासन और हिमाचल कि भाजपा सरकार से पूछा है कि धारा 144 केवल ब्यापारियों और आम जनता पर ही लगाई है क्या ??? उन्होंने कहा कि जब प्रदेश का मुखिया ही धारा 144 का मजाक उड़ाएंगे तो फिर वो हिमाचल प्रदेश कि भोली भाली जनता से क्या सहयोग कि उम्मीद करेंगे !

उन्होंने मण्डी जिला प्रशासन से जोरदार मांग कि है को वो मुख्यमंत्री पर भी सविंधान के तहत मामला दर्ज करे ! पन्डित ने कहा कि मुख्यमंत्री को ये मालूम होना चाहिए कि हिमाचल कि जनता कोई बेवकूफ नहीं है जितना मुख्यमंत्री समझते है ! उन्होंने प्रदेश के मुखिया श्री जय राम ठाकुर को आड़े हाथों लेते हुए उनसे उम्मीद कि है कि वो अपनी गलती मानकर प्रदेश कि जनता से माफ़ी मांगे क्योंकि वो मुख्यमंत्री बाद में है पहले एक आम नागरिक है !

पन्डित ने आरोप जड़ते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शादी पर या मृत्यु पर गाइड लाइन 20 लोगों कि जारी करते है पर पता नहीं हिमाचल सरकार कौन से नशे में रहकर राजधानी शिमला के राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में 50 से ऊपर अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों और अन्य स्टाफ को लेकर खुद बैठक करते है !

उन्होंने मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर को नसीहत देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के टूर प्रोग्राम पर आम आदमी पार्टी की पैनी नज़र है अगर हम प्रदेश के मुखिया कि कमियाँ निकालने में लग जाए तो मुख्यमंत्री को जबाब देना मुश्किल हो जाएगा !

उन्होंने प्रदेश के मुखिया को सलाह दी है कि वो किराये के हेलीकॉप्टर को टैक्सी की तरह घुमाना भी बंद करें साथ ही पन्डित ने मुख्यमंत्री पर ब्यंग्य कसते हुए कहा कि कोई अगर अपने नाम के साथ राम लगा ले तो वो अपने को भगवान समझना भी बंद करें उन्होंने कहा कि अपने नाम के साथ राम लगाने से कोई भगवान नहीं बन जाता !

एन. के. पन्डित मीडिया प्रभारी आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश !

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिक्षा संकट में, युवा बेरोजगार; हिमाचल बजट 2026-27 ने सरकार की असलियत उजागर

जनविरोधी बजट में शिक्षा, रोजगार और महिलाओं के मुद्दे...

हिमाचल का पारंपरिक पकवान अब मेलों की शान, जायका मजेदार, खुशबू असरदार

हिमखबर डेस्क मक्की की रोटी और सरसों दा साग यह पंजाब...

शिमला में दो समुदायों के बीच बड़ा विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात; जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में दो समुदायों...