मुख्यमंत्री देश के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में हुए शामिल, समाजिक क्षेत्र में सेवाओं के लिए सम्मान

--Advertisement--

अनाथ बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ का दर्जा देने की पहल की सराहना की गई है, ग्रीन हाइड्रोजन और फूड प्रोसेसिंग जैसे क्षेत्रों को बढ़ावा देने के प्रयास को भी सराहा

शिमला – नितिश पठानियां

एक मीडिया हाउस ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को देश के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में स्थान दिया है। उन्हें यह सम्मान सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों और राज्य सरकार की ग्रीन ऊर्जा पहल के लिए प्रदान किया गया।

अनाथ बच्चों के लिए ‘चिल्ड्रन आफ द स्टेट’ पहल की सराहना

मीडिया हाउस ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत अनाथ बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ का दर्जा देने की पहल की सराहना की है। इसके अलावा दूध के समर्थन मूल्य में वृद्धि, 1.36 लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना की बहाली और उनके नेतृत्व में हिमाचल की प्रति व्यक्ति आय में हुई वृद्धि को भी उल्लेखनीय उपलब्धियों के रूप में दर्शाया गया है।

इस सूची में कांग्रेस के अन्य कई नेताओं के नाम भी शामिल

मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में सौर ऊर्जा, ग्रीन हाइड्रोजन और फूड प्रोसेसिंग जैसे क्षेत्रों को बढ़ावा देने के प्रयास की भी सराहना की गई है। विशेष रूप से कांगड़ा जिले में प्रस्तावित 200 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना को उनकी दूरदर्शी सोच का उदाहरण बताया गया है।

उल्लेख किया गया है कि बिना किसी राजनीतिक पृष्ठभूमि के मुख्यमंत्री पद तक पहुंचना सुक्खू की दृढ़ता और नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है। नशा माफिया पर कड़ी कार्रवाई करने की दिशा में उनकी सरकार की आगामी योजनाओं का भी जिक्र किया गया है। इस सूची में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कई प्रमुख हस्तियों के नाम भी शामिल हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

धर्मशाला में होंगे आईपीएल के तीन मैच, पहला 11 मई को होगा, जानें पूरा शेड्यूल

हिमखबर डेस्क  धौलाधार के आंचल में बसे धर्मशाला को इस...

हिमाचल: हाईकोर्ट ने रद्द किए ट्रिब्यूनल के आदेश, कहा- सरकार पंजाब के समान वेतन देने के लिए बाध्य नहीं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य प्रशासनिक न्यायाधिकरण (ट्रिब्यूनल)...

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...