मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बोले – पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के आशीर्वाद से बदलेंगे जीत का रिवाज

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के आशीर्वाद से हम सब मिलकर विधानसभा चुनाव में इस बार जीत का रिवाज बदलेंगे। धूमल के आग्रह पर मैंने बंजार विधानसभा क्षेत्र में होने वाले कार्यक्रम में बदलाव किया और उनका फोन आने के बाद ही मैं सुजानपुर विधनसभा क्षेत्र में होने वाले कार्यक्रम में पहुंचा हूं।

यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुजानपुर में प्रगतिशील हिमाचल स्थापना के 75 वर्ष कार्यक्रम आयोजित में कही। राज्य सरकार के ये जन हितैषी निर्णय कांग्रेस नेताओं को रास नहीं आ रहे हैं, लेकिन अब यही नेता प्रदेश की जनता को लुभाने के लिए दस गारंटी दे रहे हैं।

कांग्रेस पार्टी के बड़े-बड़े दावों के बहकावे में प्रदेश की जनता नहीं आएगी और प्रदेश में भाजपा की पुन: सत्ता में आएगी। कांग्रेस पार्टी का देश से पूरी तरह सफाया हो गया है और अब हिमाचल प्रदेश की बारी है कि राज्य में भाजपा का ‘मिशन रिपीट सुनिश्चित किया जाए।

51 करोड़ के लोकार्पण-शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 51.08 करोड़ रुपये की नौ विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने सुजानपुर में 12.63 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित मिनी सचिवालय भवन, सुजानपुर के निकट पुंग खड्ड पर 11.39 करोड़ रुपये की लागत से बने पुल, उहल में 1.68 करोड़ रुपये के विश्राम गृह,

पशु चिकित्सा अस्पताल सुजानपुर 58 लाख रुपये, पुरली-ज्याणा-कुजाबल्ह मार्ग पर बाकर खड्ड पुल 4.25 करोड़ रुपये और ख्याह-भटेरा-ठलाकना मार्ग पर पुंग खड्ड पर 2.23 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पुल का लोकार्पण किया।

जयराम ठाकुर ने उटपुर में 10.20 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र भवन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन चबूतरा 3.45 करोड़ रुपये और दाड़ला में 4.67 करोड़ रुपये से बनने वाले हेलीपैड की आधारशिला भी रखी।

धूमल ने किया धन्यवाद

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि विगत 75 वर्षों के दौरान हिमाचल प्रदेश में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत के विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

मोदी सरकार के आठ वर्ष में एक भी भ्रष्टाचार मामला नहीं आया सामने – अनुराग ठाकुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त, दूरदर्शी और गतिशील नेतृत्व में भारत ने पिछले आठ वर्षों के दौरान विश्व पटल पर अपना पुराना गौरव और उच्च स्थान हासिल किया है। प्रधानमंत्री की दूरदृष्टि के कारण अब गुलामी के प्रतीक राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ कर दिया गया है। नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व में यही नया और जीवंत भारत है।

यह बात केंद्रीय सूचना और प्रसारण, युवा कार्य एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने जनसभा को संबोधित करते हुए कही। भारत आज विश्व की 5वीं सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है। केंद्र सरकार का आठ वर्ष का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा रहा है और इस दौरान भ्रष्टाचार का एक भी मामला सामने नहीं आया। धारा 370 को समाप्त करना, अयोध्या में भगवान राम मंदिर का निर्माण और तीन तलाक व्यवस्था को खत्म करना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सक्षम नेतृत्व के कारण संभव हुआ।

प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व के कारण ही देश में विश्व का सबसे बड़ा मुफ्त टीकाकरण अभियान आरंभ किया गया है। सशस्त्र बलों में हिमाचल प्रदेश के लाखों सेवारत सैनिक और पूर्व सैनिक हैं, जिसके कारण प्रदेश को वीरभूमि के नाम से जाना जाता है।

महात्मा गांधी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही एकमात्र ऐसे नेता हैं जो करिश्माई व्यक्तित्व के धनी हैं। प्रधानमंत्री गरीबों के उत्थान पर विशेष ध्यान देते हुए समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ देशवासियों की सेवा कर रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा राज्य के लिए बल्क ड्रग पार्क और मेडिकल डिवाइस पार्क भी राज्य के लिए स्वीकृत किए गए हैं, जो प्रदेश के लोगों के लिए वरदान साबित होंगे।

ये रहे मौजूद

इस दौरान एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा, मंडलाध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर, पंचायत समिति अध्यक्ष अंजना, उपायुक्त हमीरपुर देबश्वेता बनिक, पुलिस अधीक्षक आकृति शर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नूरपुर पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 12 वाहन जब्त

नूरपुर पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 12...

पहली बार सुकेत नगरी में ‘कल्चरल परेड’ का भव्य आगाज़, देवभूमि की संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम

हिमखबर डेस्क  राज्यस्तरीय नलवाड़ किसान एवं सुकेत देवता मेले के...

स्कूटी पर आया युवक बोला पुलिस से हूं…और नेपाली से लूट ले गया पांच हजार रुपये

हिमखबर डेस्क  भुंतर कस्बे में एक व्यक्ति ने पुलिस बनकर...

पालमपुर की आरजू मिसेज हिमाचल, मंडी की नीलम ने जीता क्लासिक का खिताब

हिमखबर डेस्क  पालमपुर की 34 वर्षीय आरजू ने मिसेज हिमाचल-2026...