मुकेश अग्निहोत्री ने सांई मंदिर लंज में टेका माथा, सत्य सांई वावा के जन्मदिन पर पंहुचे मुख्यातिथि के रूप में, चंगर कांग्रेस कमेटी ने किया मुकेश अग्निहोत्री का भव्य स्वागत।
लंज – अमित शर्मा
आज सत्य सांई वावा के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने वतौर मुख्यातिथि के रूप में सांई मंदिर लंज में शिरकत की और सांई वावा का गुणगान किया।
इससे पहले लंज में पंहुचने पर स्थानीय चंगर कांग्रेस कमेटी लंज के सदस्यों ने शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानियां के नेतृत्व में मुकेश अग्निहोत्री का भव्य स्वागत किया।
सांई मंदिर में आयोजक सभा में सत्य सांई मंदिर लंज के संचालक विनोद गुप्ता, सीमा गुप्ता व वविता गुलेरिया व सांई संस्था के पद्दाधिकरियों द्वारा मुकेश अग्निहोत्री को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर शाहपुर के विधयक केवल सिंह पठानियां ने सांई भक्तों को संवोधित किया व लंज पीडव्यूडी रेस्ट हाऊस का विस्तार करने की वात को उप मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।
इस मौके पर चंगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुमन मेहरा ने. लंज सीएचसी के भवन के लिए बजट के प्रावधान, लंज में केंद्रिय वैंक की शाखा खोलने व चंवा से गुडगांव के लिए 32 मील, हारचक्कियां, लंज, रानीताल होते हुए वस सेवा चलाने की वात को रखा जिसपर उप मुख्यमंत्री ने जल्द इन कार्यों को पूरा करने की वात कही ।
ये रहे उपस्थित
इस मौके पर सुरेश महाजन चीफ जल शक्ति विभाग,सुनील चड्डा, डीएम एसआरटीसी, रोहित रीठोर एडीएम, सुमित गोतम एसडी एम कांगड़ा,नीरज शर्मा युवा प्रदेश अध्यक्ष सत्य. सांई समिति,विनोद गुप्ता सत्य सांई मंदिर लंज के संचालक सहित सैंकडों सांई भक्त मौजूद रहे।

