
व्यूरो, रिपोर्ट
नाल्टी पुल (सुलह) निवासी मिलन कुमार आइटीबीपी में असिस्टेंट कमांडेंट बने हैं। इससे पहले मिलन के भाई अंकुश भी आइटीबीपी में ही असिस्टेंट कमांडेंट पद हासिल कर चुके हैं।
मिलन के पिता डा. धर्मचंद हाल ही में कृषि विभाग से डिप्टी डायरेक्टर पद से सेवानिवृत्त हुए हैं व माता बीना देवी गृहिणी हैं। मिलन ने 2019 में परीक्षा दी थी और इसका फाइनल परिणाम अब आया है। उपमंडल पालमपुर से केवल मिलन का ही चयन हुआ है।
1994 में जन्मे मिलन ने जमा दो तक की शिक्षा माउंट कार्मल स्कूल ठाकुरद्वारा से हासिल की है। चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विवि पालमपुर के डा. जीसी नेगी वेटरिनरी कालेज से डिग्री हासिल की है। नेशनल डेरी इंस्टीट्यूट करनाल से पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद वर्तमान में मिलन एक निजी कालेज में सेवाएं दे रहे हैं।
मिलन ने कहा कि जल्द उनकी ज्वाइनिंग आइटीबीपी की अकादमी मसूरी में होगी। इस होनहार ने उपलब्धि का श्रेय माता-पिता, भाई-भाभी व अध्यापकों को दिया है।
