मानवता शर्मसार! निमार्णाधीन मकान से मिला नवजात का शव, कुत्तों ने नोचा

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

राजधानी शिमला में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई हैं। यहां एक नवजात शिशु का शव बरामद हुआ है। शव को कुत्ते नोच रहे थे। इस घटना से इलाके में सनसनी मच गई।

मामला छोटा शिमला थाना अंतर्गत मैहली क्षेत्र का है। रविवार सुबह यहां एक निर्माणाधीन भवन के लैंटर के नीचे एक नवजात के शव को कुत्ते नोच रहे थे। भवन के पास से गुजर रहे लोगों की नजर इस पर पड़ी तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस चैकी कसुम्पटी को दी गई।

सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची। डीएसपी सिटी मंगतराम, चैकी इंचार्ज भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

हालांकि यह नवजात शिशु किसका है, किसने इसे फैंका है, इस बारे में अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने इसको लेकर लोगों से पूछताछ भी की है।

डीएसपी सिटी मंगतराम ने बताया कि मैहली में निर्माणाधीन भवन के लैंटर के नीचे कुत्ते नवजात को नोच रहे थे। फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड ने भी पहुंच कर गहन छानबीन की।

वहीं पंचायत प्रधान सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि यह मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। आरोपितों को पकड़ कर सख्त से सख्त सजा दें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...