मादक पदार्थ की तस्करी का भंडाफोड़, 98.012 किलो भुक्की बरामद

--Advertisement--

मादक पदार्थ की तस्करी का भंडाफोड़, 98.012 किलो भुक्की बरामद

सिरमौर – नरेश कुमार राधे                                                                  

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जनपद की पांवटा साहिब पुलिस ने नशे के काले कारोबार के खिलाफ एक शानदार सफलता अर्जित की है। रविवार थाना पांवटा साहिब में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की गुप्त सूचना प्राप्त हुई। इस पर कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी पांवटा साहिब की अगुवाई में एक टीम का गठन किया गया।

कार्रवाई के दौरान भूपपुर में वाहन (HP85-5786) की तलाशी ली गई, चालक ने पुलिस को पूछताछ के दौरान अपना नाम जाकिर हुसैन पुत्र बदरुद्दीन, निवासी वार्ड नंबर 02, भूपपुर तहसील पांवटा साहिब, उम्र 56 वर्ष बताया।

वाहन की तलाशी के दौरान पिछली सीट पर 05 बोरियां मिलीं। जांच में पाया गया कि बोरियों में भुक्की (चूरा-पोस्त) की खेप भरी गई है, जिसका कुल वजन 98.012 किलोग्राम पाया गया।

डीएसपी अदिति सिंह के बोल

पांवटा साहिब की डीएसपी अदिति सिंह ने पुष्टि करते हुए कहा कि पांवटा साहिब थाना में एनडीपीएस (NDPS) की धारा 15, 29-61-85 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इतने बड़े स्तर पर नशे की खेप को कहा से लाया जा रहा था इसे कहा बेचने की मंशा थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...