मां ज्वालामुखी की मूर्ति स्थापना दिवस पर कल से शुरू होगा मिष्ठान वितरण के साथ मां का लंगर

--Advertisement--

Image

ज्वालामुखी- शीतल शर्मा

विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में 19 फरवरी को हर साल की तरह मनाए जा रहे मां ज्वालामुखी की मूर्ति स्थापना दिवस के मौके पर मां ज्वालामुखी का लंगर पूजा अर्चना हवन पूजा के साथ देसी घी के हलवे के प्रसाद बांटने के साथ शुरू किया जाएगा।

जिसके लिए मंदिर अधिकारी तहसीलदार दीनानाथ यादव के निर्देश पर लंगर भवन की सफाई की गई। सभी बर्तनों को साफ करके सही स्थानों पर रखा गया। लंगर में काम करने वाले सभी रसोइयों और कर्मचारियों को एकदम तैयार होने के लिए कहा गया और लंगर के गोदामों में पड़े राशन को खंगाला गया ताकि 19 फरवरी को मां ज्वालामुखी की मूर्ति स्थापना दिवस के शुभ मौके पर देसी घी के हलवे रूपी मिष्ठान के बांटने के साथ ही तीन माह से बंद पड़े लंगर को खोला जाए और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को देसी घी के हलवे के मिष्ठान के साथ भोजन परोसा जाए।

एसडीएम के निर्देश पर लंगर खोलने की प्रक्रिया शुरू

एसडीएम ज्वालामुखी मनोज ठाकुर के निर्देश पर मंदिर अधिकारी तहसीलदार दीनानाथ यादव ने लंगर खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए बकायदा सभी कर्मचारियों को पत्र भेज कर सूचित कर दिया गया है और 19 तारीख को सुबह लंगर में अपनी-अपनी ड्यूटी पर तैनात हो जाने के लिए कह दिया गया है।

मंदिर न्यास ज्वालामुखी के सभी सदस्यों को इस शुभ मौके पर मंदिर में बुलाया गया है ताकि वे हवन पूजा कन्या पूजन और मां अन्नपूर्णा की पूजा में शामिल होकर लंगर खोलने की प्रक्रिया में सहयोग करें और देसी घी के हलवे के वितरण में सहयोग करें लंगर में बने भोजन के वितरण में भी अपना सहयोग देकर पुण्य फल प्राप्त करें।

यह बोले मंदिर अधिकारी व तहसीलदार

मंदिर अधिकारी तहसीलदार दीनानाथ यादव ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा लंगर खोलने के लिए एसओपी जारी कर दी गई है। जिलाधीश कांगड़ा डाक्टर निपुण जिंदल से आदेश मिल गए हैं। मंदिर के विद्वान पुजारियों के मत अनुसार मां ज्वालामुखी की मूर्ति के स्थापना दिवस के शुभ मौके पर लंगर शुरू किया जाए।

इस पर प्रशासन ने सहमति जताते हुए 19 फरवरी को धार्मिक रीति रिवाज और पारंपरिकअंदाज में पूजा-अर्चना सहित लंगर शुरू करने का निर्णय लिया है। जिसमें सभी को आमंत्रित किया गया है ताकि मां का प्रसाद ग्रहण करें और मां की कृपा सब पर बनी रहे इस दिन मां ज्वालामुखी की मूर्ति स्थापना दिवस भी है।

मां की कृपा सब पर बनी रहे और वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से पूरे विश्व को निजात मिले लोगों का जीवन एक बार फिर से पटरी पर आ जाए और लोग खुशहाल हो समृद्ध हो तंदुरुस्त हो दीर्घायु हो और मां ज्वालामुखी की कृपा सब पर बनी रहे l

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...