मां की डांट से नाराज होकर घर से निकली छात्रा पहुंची दोस्त के पास, हो गई दुष्कर्म का शिकार

--Advertisement--

मां की डांट से नाराज होकर घर से निकली छात्रा पहुंची दोस्त के पास, हो गई दुष्कर्म का शिकार

हिमखबर डेस्क

मां की डांट से नाराज होकर घर से निकली एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि छात्रा मां के डांटने पर नाराज होकर अपने दोस्त के घर पहुंची थी, लेकिन दोस्त ने इस मौके का फायदा उठाते हुए उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला।

मामला मध्यप्रदेश के सतना जिला का है। पीड़िता ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोलगवां थात्र क्षेत्र की रहने वाली 15 वर्षीय छात्रा मोबाइल फोन पर किसी युवक से बात करती थी। इसको लेकर मां ने उसे फटकार लगाई थी।

मां की फटकार से नाराज होकर छात्रा पतेरी में रहने वाले अपने दोस्त अनूप कुशवाह के घर चली गई थी। लेकिन यहां अनूप ने मौके का फायदा उठाते हुए छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला। इतना ही नहीं छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के बाद अनूप ने उसे अपने दोस्त संजय के हवाले कर दिया।

बाद में पीड़िता ने इस संबंध में अपने घरवालों को बताया। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में की। पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी अनूप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं संजय कुशवाहा की तलाश जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में भूकंप के झटकों से सहमे लोग, सुबह-सुबह कांपी धरती

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में आज यानी...

रन-वे से पहले एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों को घर, एयरपोर्ट का 3010 मीटर बनेगा रन-वे

कांगड़ा हवाई अड्डा विस्थापितों के पुनर्वास को प्राथमिकता। हिमखबर डेस्क  हिमाचल...