मां और बेटों से मारपीट पर पंचायत प्रधान के खिलाफ केस दर्ज

--Advertisement--

Image

डाडासीबा- आशीष कुमार 

पुलिस थाना रक्कड़ के तहत पंचायत कुहना के प्रधान के खिलाफ पंचायत की एक महिला व उसके दो बेटों ने शराब के नशे में मारपीट व गाली-गलौज का मामला दर्ज करवाया है। हालांकि मारपीट के बाद पीड़ित लोग उसी दिन थाने पहुंच गए थे लेकिन प्रधान पुलिस के हाथ नहीं लगा है। अब मारपीट के वीडियो के इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने प्रधान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपित फरार हो गया है।

रक्कड़ निवासी महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 10 सितंबर की रात वह दो बेटों के साथ बाहर आई। इस दौरान घर के समीप ही स्थित शराब ठेके पर एक युवक ने नशे की हालत में दोनों बेटों से मारपीट की। इस बाबत सूचना उन्होंने पंचायत प्रधान को दी। जानकारी मिलते ही प्रधान मौके पर आया और उसने शराब ठेके को बंद करवाया।

महिला का आरोप है कि इस दौरान पंचायत प्रधान ने उसके बेटों से मारपीट शुरू कर दी। महिला बेटों को बचाने लगी तो प्रधान ने उसे भी थप्पड़ मारे व धक्का दिया। महिला ने पंचायत प्रधान पर आरोप लगाया है कि उसने उससे छेड़छाड़ भी की है। इस प्रकरण का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें प्रधान गाली-गलौज और मारपीट करता हुआ नजर आ रहा है।

वीडियो में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि प्रधान ने एक युवक के गले पर भी हाथ डाला है। घटना के बाद आरोपित ने मोबाइल फोन स्विच आफ कर लिया है। डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को ही शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया था। रविवार को दोबारा इसी मामले में लड़कों की मां ने पंचायत प्रधान रामपाल के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस तथ्यों की जांच कर रही है।

उधर रक्कड़ थाना प्रभारी चिरंजी लाल ने बताया कि प्रधान ने भी लड़कों के खिलाफ शिकायत की है। दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर तफ्तीश शुरू कर दी है। फिलहाल प्रधान जांच में शामिल नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रधान से भी पूछताछ की जाएगी। महिला और उसके बेटों की शिकायत के आधार पर प्रधान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...