
नूरपुर – देवांश राजपूत
जिला स्तरीय जिला परिषद कैडर अधिकारी व कर्मचारी महासंघ विकास खंड नूरपुर की बैठक जिला अध्यक्ष जिला परिषद कर्मचारी महासंघ जिला कांगडा विनोद पठानिया की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में विकास खंड नूरपुर के सभी जिला परिषद कैडर के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित हुए।
इस बारे महासंघ के जिला अध्यक्ष बताया कि जिला परिषद कर्मचारी अधिकारी महासंघ पिछले कई वर्षों में विभाग में विलय कि मांग कर रहे है और इस बारे माननीय मुख्यमंत्री महोदय के साथ महासंघ कि बैठक दिनांक 24 मई 2022 को हुई थी।
जिसमें मुख्यमंत्री महोदय द्वारा समस्त जिला परिषद कर्मचारियों को आश्वस्त किया था कि आपकी मांगो को सरकार द्वारा पूर्ण किया जायेगा और इस बारे निदेशक महोदय और सचिव वित्त विभाग को कैबिनेट बैठक में फाइल लाने को बोला था। लेकिन अभी तक कोई भी सकारात्मक कार्यवाही नहीं हुई।
उन्होंने कहा कि विभाग में न होने के कारण हमें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तथा कई तरह के लाभों से बंचित होना पड़ रहा है। ग्रामीण विकास विभाग में योजनाओं कार्यरत कर्मचारियों तक को विभाग में लिया गया है।
उन्होंने कहा कि हमारी जायज मांगों को हमेशा अनदेखा किया गया है जिस कारण सभी कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने बताया कि राज्य कार्यकारिणी द्वारा दिनांक 10 जून की माननीय निदेशक ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग हिमाचल प्रदेश को लिखित रूप में सूचना/ ज्ञापन दिया है कि उनकी मांगों पर अमल नहीं हुआ तो वह पेन डाउन हडताल पर चले जाएंगे।
इसका समर्थन करते हुए जिला परिषद कैडर के समस्त कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा निर्णय लिया गया है कि यदि 24 जून तक सरकार द्वारा विभाग में विलय नहीं किया जाता है तो समस्त कर्मचारी व अधिकारी पेन डाउन हड़ताल पर जाने पर मजबूर होंगे।
जिसकी अग्रिम सुचना / ज्ञापन सौंप कर अवगत करवाया गया कि 25 जून को राज्य कार्यकारिणी के निर्णय अनुसार उपरोक्त जिला परिषद महासंघ के कर्मचारी व अधिकारी सामूहिक तौर पर पेन डाउन हड़ताल पर चले जायेंगे और इसके लिए परिषद के अधिकारी व कर्मचारियों को दोषी न माना जाए ।
