महेन्द्र सिंह धोनी ने छत्तीसगढ़ में मांगी शिक्षक की नौकरी, भेजा ऑनलाइन एप्लीकेशन

--Advertisement--

Image

रायपुर, व्यूरो रिपोर्ट

 

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक आवेदन ने शिक्षा विभाग सहित प्रशासनिक अधिकारियों की नींद उड़ा दी है. आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में शिक्षक के लिए आए आवेदन में महेन्द्र सिंह धोनी पिता सचिन तेन्दुलकर ने ऑनलाइन आवेदन किया है, जिसका अंक 98 प्रतिशत है.

 

विभाग ने चयन सूचि में नाम शॉर्टलिस्ट कर दिया. सूचि जारी होते ही अब विभाग की किरकिरी हो रही है. पूरे प्रदेश में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई के लिए जिले में मॉडल स्कूल तैयार किया गया है. इन स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होनी है.

 

रायगढ़ में भी अंग्रेजी विषय के शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन मंगाया गया था. ऑनलाइन आवेदन में रायपुर के एक अभ्यार्थी ने शिक्षक बनने के लिए आवेदन किया. आवेदक ने अपना नाम महेन्द्र सिंह धोनी पिता सचिन तेन्दुलकर बताया है.

 

वहीं, 98 फिसदी अंक होने की वजह से उसे विभाग ने इंटरव्यू के लिए सूचि में नाम भी शामिल कर लिया. अभ्यार्थी द्वारा अपने आवेदन में दिए गए विवरण में बताया है कि उसने सीएसवीटीयू, दुर्ग से स्नातक किया है. अंक प्रतिशत अच्छे होनें की वजह से आवेदन को विभाग ने नजर अंदाज नहीं किया.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल पर लगेगा सेस, बिल पारित, जानिए कितने बढ़ेंगे दाम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल विधानसभा में वैल्यू एडेड टैक्स में संशोधन...

फतेहपुर में पत्थर बन गया सरकारी सीमेंट, वायरल वीडियो से मचा हडक़ंप

फतेहपुर - अनिल शर्मा विकास खंड फतेहपुर के अधीन पंचायत...

पेट्रोल-डीजल पर अनाथ और विधवा सेस लगेगा, विरोध के बीच संशोधन विधेयक सदन में पारित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर अब...