महिला ने पति और ससुराल के अन्य लोगों पर जड़े अप्राकृतिक यौन संबंध के आरोप

--Advertisement--

ऊना- अमित शर्मा

ऊना जिले के अम्ब क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति पर जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने व उसकी चार वर्ष की बेटी के साथ अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। यहीं नहीं, विवाहिता ने अपने ससुराल के अन्य व्यक्तियों पर भी उसके साथ छेड़छाड़ करने के आरोप जड़े हैं।

पीडि़त महिला की शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपित पति सहित उसके ससुराल पक्ष के अन्य व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस थाना अम्ब में दी शिकायत में विवाहिता ने कहा कि अम्ब के ही एक गांव में नवंबर, 2017 को उसकी शादी हुई है। उसकी चार वर्ष की एक बेटी भी है।

शादी के बाद उसके ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ ठीक रहे। आरोप है कि जब वह गर्भावस्था में थी, तो उसका पति उसकी मर्जी के बगैर उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता रहा, लेकिन वह अपने परिवार की इज्जत के लिए इन सब बातों को सहन करती रही, लेकिन हद तो तब हो गई जब उसके पति ने चार वर्ष की बेटी के साथ भी अश्लील हरकतें शुरू कर दी। यही नहीं, उसका ससुर, जेठ व जेठानी भी उसके साथ अभद्र व्यवहार करते थे। उसका देवर व चाचा ससुर का लड़का भी उसे अश्लील फब्तियां कसते थे।

आखिरकार 12 फरवरी को इन सब यातनाओं से तंग आकर उसे ससुराल को छोड़कर अपने मायके जाने को मजबूर होना पड़ा है। पीडि़ता ने पुलिस से आरोपित पति सहित ससुराल पक्ष के आरोपित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

उधर, जिला के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने पीडि़त महिला की शिकायत के आधार पर आइपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भाई-बहन के अटूट बंधन का पर्व, जानें भाई दूज का शुभ मुहूर्त

हिमखबर डेस्क कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि...

धारा-118 की बंदिशें आसान करेगी राज्य सरकार

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कैबिनेट की बैठक में...

हिमाचल में एक और पैराग्लाइडर क्रैश, रूसी महिला पायलट घायल

हिमखबर डेस्क चार दिनों के भीतर हिमाचल में पैराग्लाइडर क्रैश...

दुबई में आईटीवी ट्रेलर ड्राईवर की रिक्तियों हेतु साक्षात्कार 27 को

हिमखबर डेस्क  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने जानकारी दी...