महिला के गले से सोने की चेन छीनकर भागा बदमाश

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

राजधानी शिमला में घर लौट रही एक महिला के गले से सोने की चेन छीनकर एक बदमाश फरार हो गया। मामला सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शांकली में सामने आया। महिला की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर बदमाश की धरपक्कड़ में जुट गई है।

सुनीता देवी निवासी बड़श ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि बीते शनिवार की शाम को वह शांकली स्कूल के पास पहुंची। यहां पर एक अज्ञात व्यक्ति जिसने काले रंग की टोपी व स्वेटर पहनी थी दौड़ता हुआ आया और उसके गले से सोने की चेन छीन ली, यही नहीं उक्त अज्ञात आरोपी ने उसे धक्का भी दिया जिससे वह नीचे गिर गई। शिकायतकर्ता महिला के मुताबिक अगर उसके गले से चेन नहीं टूटती तो दम घुट सकता था।

डीएसपी हेडक्वार्टर कमल किशोर वर्मा ने रविवार को बताया कि आईपीसी की धारा 382 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नूरपुर पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 12 वाहन जब्त

नूरपुर पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 12...

पहली बार सुकेत नगरी में ‘कल्चरल परेड’ का भव्य आगाज़, देवभूमि की संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम

हिमखबर डेस्क  राज्यस्तरीय नलवाड़ किसान एवं सुकेत देवता मेले के...

स्कूटी पर आया युवक बोला पुलिस से हूं…और नेपाली से लूट ले गया पांच हजार रुपये

हिमखबर डेस्क  भुंतर कस्बे में एक व्यक्ति ने पुलिस बनकर...

पालमपुर की आरजू मिसेज हिमाचल, मंडी की नीलम ने जीता क्लासिक का खिताब

हिमखबर डेस्क  पालमपुर की 34 वर्षीय आरजू ने मिसेज हिमाचल-2026...