महिला कर्मचारी ने कंपनी एचआर पर लगाए प्रताड़ित करने के आरोप, कहां कुछ और वर्करों के साथ नौकरी से भी निकला

--Advertisement--

बीबीएन – रजनीश ठाकुर

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी नालागढ़ में आए दिन वर्करो के साथ हर तरह के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही मामला ब्रुक लाईवोरटीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी किशनपुरा में सामने आया है। इसमें महिला कर्मचारी के साथ कुछ कर्मचारियों को कंपनी ने झूठ आरोप लगाकर कंपनी से बाहर निकाल दिया है।

यह जानकारी आज कंपनी के पुरुष और महिला कर्मी ने लेबर ऑफिसर बद्दी में मीडिया को स्टेटमेंट देते हुए दी। वहीं पुरुष कर्मचारियों ने एचआर अवतार के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने हमें जबरदस्ती कंपनी से बाहर निकाल दिया और हमें मारने पीटने की धमकी दी और कहा कि आपके ऊपर झूठा आरोप लगाकर आपको कंपनी से बाहर निकाल दूंगा।

तो वही महिला कर्मचारी ने कहा कि एचआर अवतार मुझे हर बार तंग और अभद्र भाषा का प्रयोग करता है। जब मैंने उससे हर बात पर असहमति जताई तो मुझे कंपनी से बाहर निकाल दिया और मुझ पर झूठा आरोप लगाया कि तुम कंपनी के समान में कमीशन खा रही हो।

मैंने कंपनी की हरासमेंट कमेटी के सदस्यों को भी मेरे साथ प्रताड़ना के रूप मैं जो अपराध किया जा रहा है, उसके बारे में बताया, तो हरासमेंट कमेटी ने किसी भी तरह का एक्शन नहीं लिया और मुझे कंपनी में नौकरी छोड़ने के लिए दबाव डालने लगे।

वहीं कर्मचारियों ने कहा कि हमने 1100 के माध्यम से भी सीएम हेल्पलाइन में अपनी कंप्लेंट दर्ज करवाई है और हमें उम्मीद है कि हमें न्याय मिलेगा।

कंपनी एचआर के बोल

वहीं कंपनी के एचआर अवतार से जब बात हुई तो एचआर ने कहा कि आरोप निराधार हैं।  मैं हर तरह की जांच के लिए तैयार हूं।  सीसीटीवी फुटेज हमारे पास है।  कानून और अधिकारी कभी भी जांच कर ले।

कंपनी प्लांट हेड डायरेक्टर के बोल

तो वहीं कंपनी के प्लांट हेड डायरेक्टर भूषण सिंह राणा का कहना है कि मैंने अभी-अभी ही ज्वाइन किया है। मामला ध्यान में आया है। जहां तक मुझे इन्वेस्टिगेशन में पता चला है, तो कंपनी को लॉस में लाने के लिए इन वर्ककरो ने कंपनी का सामान बेचा है। इन्हे कंपनी से निकाला नहीं गया है, इन्हें कंपनी से सस्पेंड किया गया है।

पूर्व उद्योग मंत्री के बोल

इस बारे जब पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर से बात हुई तो उन्होंने कहा कि सरकार का तालमेल कंपनी के साथ नहीं है। अधिकारी अपनी अपनी कर रहे हैं। सरकार अपनी कर रही है और इसका खामियाजा बच्चों और वर्ककरो को भुगतना पड़ रहा है।

हम इस मुद्दे को विधानसभा में जोश से उठाएंगे क्योंकि समय-समय पर मीडिया में यह मुद्दे बद्दी नालागढ़ इंडस्ट्रियल एरिया से उठ रहे हैं। जो एक दुख की बात है। मुख्यमंत्री को चाहिए कि इस पर थोड़ा सा ध्यान दें। आज मुख्यमंत्री हर तरफ फेल हो रहे हैं। उनकी जो गारंटीयों की मिसाल थी, वह भी फेल हुई है।

उद्योग विभाग सीपीएस के बोल

उद्योग विभाग सीपीएस राम कुमार का कहना है कि लड़कियों के साथ छेड़खानी करना गलत है। इसकी हम जांच करवाएंगे। रही बात इंडस्ट्री में जो वर्करों को आए दिन निकाला जा रहा है। उसके ऊपर मैं विभाग को जल्द से जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दूंगा। सरकार वर्करो के साथ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...