महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये व युवाओं को रोजगार देने के लिए कमेटी जल्द तय करेगी प्रारूप

--Advertisement--

Image

विधायक नीरज नैय्यर ने पुरानी पेंशन बहाली  के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का किया आभार, प्रदेश सरकार ने 1 लाख 36 हजार कर्मचारियों को दिया तोहफा

चम्बा – भूषण गुरुंग

सदर विधायक नीरज नैय्यर ने कहा है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने  अपने  वायदे के अनुरूप कर्मचारियों की  चिरलंबित मांग को पूरा करते हुए  प्रदेश मंत्रिमंडल की प्रथम बैठक में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर लिया गया निर्णय  ऐतिहासिक  है ।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल के  करीब 1 लाख 36 हजार कर्मचारियों को नववर्ष और लोहड़ी पर तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि  प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाली  का वायदा कांग्रेस  पार्टी  द्वारा  लोगों को दी गई 10 गारंटियों में शामिल था।

उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये सहायता राशि  उपलब्ध करवाने की दिशा में  भी सरकार द्वारा सकारात्मक पहल करते हुए  एक  सब कमेटी गठित की है।

सब कमेटी योजना का प्रारूप बनाकर सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी ताकि इसे जल्द लागू किया जा सके। इसके साथ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर मुहैया कराने के लिए भी सब कमेटी गठित की गई है जो एक माह में अपनी रिपोर्ट सरकार के समक्ष प्रस्तुत करेगी l

विधायक नीरज नैय्यर ने चंबा की समस्त जनता की ओर से मुख्यमन्त्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का  दिल से आभार  व्यक्त किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...