महाविद्यालय शाहपुर में मनाया राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में आज राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस जिसका विषय “स्वच्छता अभियान “धूम धाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना, कृष्ण नृत्य से हुई। इसके पश्चात एन एस एस शाहपुर ईकाई अध्यक्ष दीपाक्षी शर्मा ने सभी गणमान्यों का स्वागत किया।

जिला नोडल ऑफिसर व शाहपुर महाविद्यालय प्रोग्राम अधिकारी डॉ केशव कौशल ने स्वागत समारोह में वार्षिक गतिविधियों का उल्लेख किया। जिसमें पूर्व गणतंत्र परेड में चयन, प्रदेश कैंप में तीन चयन,धर्मशाला तथा केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्रतियोगिता चयन प्रमुख रही।

26 सितम्बर को जिला पूर्व गणतंत्र दिवस परेड का चयन शाहपुर महाविद्यालय में होगा। जिसमें पूरे जिले से स्वयंसेवी आएंगे। जिनका चयन मंडी में प्रदेश चयन के लिए होगा।इसके पश्चात विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों ने समा बांध दिया।

डॉ सतीश ठाकुर ने अपने भाषण में देश के वीर सपूतों को याद किया। जिन्होंने देश भक्ति के गीत गाए। स्वयंसेवियों ने स्वच्छता अभियान तथा नशा उन्मूलन लघु नाटिका के माध्यम से प्रेरणादायक संदेश दिए।अंत में प्राचार्य डॉ विश्वजीत सिंह ने अपने भाषण में स्वयंसेवियों को आगे आकर देश सेवा करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि आज देश को युवा शक्ति की आवश्यकता है जो देश को उच्च शिखर की ओर ले जाये। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ साथ महाविद्यालय की विभिन्न समितियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा को निखारना चाहिए।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर सभी शिक्षक वर्ग, गैर शिक्षक वर्ग मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...