महाविद्यालय नगरोटा सूरियाँ में सम्पन्न हुआ सात दिवसीय एनएसएस का विशेष शिविर

--Advertisement--

Image

नगरोटा सूरियाँ – शिव गुलेरिया 

आज दिनांक 15 मार्च 2023 को राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियाँ में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के समापन समारोह का आयोजन किया गया।

इसमें एनएसएस की प्रोग्राम अधिकारी प्रोफेसर मनुप्रिया ने गत सात दिनों की गतिविधियों से सभी को अवगत करवाया। उन्होंने विद्यार्थियों के द्वारा किए गए कार्यों का एक चलचित्र भी प्रस्तुत किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुरेंद्र अत्रि तथा वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर केके शर्मा इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रहे।

उन्होंने स्वयंसेवियों को संबोधित किया तथा भविष्य में भी उनको इस प्रकार के कार्य करने के लिए प्रेरणा दी।

इसी के अतिरिक्त आज इस अवसर पर रोड सेफ्टी क्लब, रेड रिबन क्लब, प्रहरी क्लब तथा रोवर एंड रेंजर क्लब के द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में जिन विद्यार्थियों ने प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया था उन्हे पुरस्कृत किया गया।

इसमें रोवर एंड रेंजर तथा प्रहरी क्लब के अंतर्गत 20 विद्यार्थियों को, रेड रिबन क्लब के अंतर्गत 17 तथा रोड सेफ्टी क्लब के अंतर्गत लगभग 30 विद्यार्थियों को सम्मनित किया गया।

इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में विविध क्लब की गतिविधियों में भाग लेने के प्रति जागरुकता पैदा करना था। कार्यक्रम के मुख्य अथिति ने विजेताओं को शुभकामनाएं दी तथा उन्हें इस प्रकार की गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. केवल कुमार शर्मा ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया तथा उन्हें इस सफल आयोजन के लिए शुभकामाएं दी।

इस मौके पर प्राचार्य जी ने यह भी बताया कि इस प्रकार पृथक रूप से पुरस्कार वितरण की प्रथम बार पहल की गई है, जिस से क्लबों के स्वयं सेवियों से रूबरू हुआ जा सके।

तथा उन्हें बढ़ चढ़ कर क्लब की गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा सके। पूर्व में यह पुरस्कार प्रतियोगिता के साथ ही दे दिए जाते थे।

ये रहे उपस्थित 

इस मौके पर प्रो अजय, प्रो प्रवीर धीमान, प्रो अनुरागिनी, प्रो काकू राम, प्रो राजेश, प्रो नेहा वर्मा, प्रो ज्योति, पुतकालय अध्यक्ष राजनीश, कुलभूषण शर्मा तथा राजेश शर्मा भी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...