
* वीर सैनिकों के परिवारों को किया जाएगा सम्मानित*
राजपूत कल्याण एवम राजपूत कल्याण ट्रस्ट की ओर से वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 483वीं जयंती पर 2 जून को धर्मगिरी,पठियार स्थित महाराणा प्रताप इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का उद्घाटन किया जाएगा।जिसमे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मुख्य अतिथि व विपन सिंह परमार विधानसभा अध्यक्ष विशेष अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलदीप सिंह ठाकुर अध्यक्ष राजपूत कल्याण ट्रस्ट करेंगे। राजपूत कल्याण सभा के प्रधान के एस चम्बयाल, ने बताया कि इस उद्घाटन समारोह में वीर सैनिकों के परिवारों को भी सम्मानित किया जाएगा।सांस्कृतिक कार्यक्रम कमेटी के अध्यक्ष डॉ बीएस पठानिया ने बताया कि द्रोणाचार्य कॉलेज रैत के प्रशिक्षु छात्रों व न्यू इरा पब्लिक स्कूल के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जाएगा तथा महाराणा प्रताप इंटरनेशनल स्कूल ने नन्हे बच्चे भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे।साथ ही कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों के लिए प्रीतिभोज भी रहेगा।उन्होंने राजपूत कल्याण सभा की समस्त इकाईयों के सदस्यों से आग्रह किया है कि कार्यक्रम में मौजूद रहकर कार्यक्रम भी शोभा को बढ़ाएं।
