महाकाल ब्लॉक के सुनपुर और ग्वालटीकर गांव में एनीमिया पर जगाई जागरूकता की अलख

--Advertisement--

पालमपुर – बर्फू

“द हंस फाउंडेशन” द्वारा महाकाल ब्लॉक के सुनपुर और ग्वालटीकर गांव में 37 लोगों की निशुल्क स्वास्थ्य जाँच की गई और साथ में एनीमिया यानी खून की कमी पर लोगों को जागरूक किया गया।

चिकित्सक नूपुर व साहिल ने लोगों को बताया की खून की कमी शरीर में तब होती है जब आपका शरीर पर्याप्त मात्रा में लाल रक्त कोशिकाओं (RBCs) का उत्पादन नहीं कर पाता है। आयरन डिफ़िशिएंसी एनीमिया: यह एनीमिया शरीर में अपर्याप्त आयरन की उपस्थिति के कारण होता है।

इसका मुख्य कारण आहार में आयरन की कम मात्रा, अधिक रक्तस्राव, या आयरन के बढ़ते नुकसान होते हैं। अनेमिया से बचने के लिए अच्छे आहार में क्या -2 शामिल करना है इसके बारे में बताया और साथ में इसके लक्षणों और रोकथाम के बारे में बताया । अंत में लोगों ने इस जागरूकता शिविर के आयोजन के लिए पूरी टीम का धन्यवाद किया।

ये रहे उपस्थित

जागरूकता शिविर में “द हंस फाउंडेशन” टीम से सामाजिक सुरक्षा अधिकारी सुमेधा व राजेश , चिकित्सक नूपुर व साहिल , फार्मासिस्ट अंकिता व अमोल ,लैब टेकनीशियन मीनाक्षी व सुमन और पायलट चमन व तिलक मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

धर्मशाला में होंगे आईपीएल के तीन मैच, पहला 11 मई को होगा, जानें पूरा शेड्यूल

हिमखबर डेस्क  धौलाधार के आंचल में बसे धर्मशाला को इस...

हिमाचल: हाईकोर्ट ने रद्द किए ट्रिब्यूनल के आदेश, कहा- सरकार पंजाब के समान वेतन देने के लिए बाध्य नहीं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य प्रशासनिक न्यायाधिकरण (ट्रिब्यूनल)...

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...