महाकाल ब्लॉक के मतयाल और थारा गांव में ब्रेन स्ट्रोक व कार्डियो पलमनरी रिससिटेशन पर जगाई जागरूकता की अलख

--Advertisement--

महाकाल ब्लॉक के मतयाल और थारा गांव में ब्रेन स्ट्रोक व कार्डियो पलमनरी रिससिटेशन पर जगाई जागरूकता की अलख।

पालमपुर – बर्फू 

“द हंस फाउंडेशन” द्वारा महाकाल ब्लॉक के मतयाल गांव में 21 लोगों की निशुल्क स्वास्थ्य जाँच की गई और साथ में ब्रेन स्ट्रोक व कार्डियो पलमनरी रिससिटेशन पर लोगों को जागरूक किया।

SPO सिकंदर अली ने लोगों को द हंस फाउंडेशन द्वारा पुरे प्रदेश में दी जा रही निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में बताया।

चिकित्सक प्रविंदर ने लोगों को सीपीआर के बारे में बताया। उन्होंने बताया की CPR का मतलब कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन होती है।

सीपीआर एक इमरजेंसी लाइफ सेवर प्रक्रिया है जिसे तब किया जाता है जब दिल धड़कना बंद कर देता है। हार्ट ऑर्गेनाइजेशन के अनुसार, कार्डिएक अरेस्ट के बाद तत्काल सीपीआर देने से बचने की संभावना दोगुनी या तिगुनी हो सकती है।

ये सब जानकारी चिकित्सक द्वारा लोगों को बताई गयी। अंत में कुड़ग वासियों ने पूरी टीम का धन्यवाद किया।

ये रहे उपस्थित 

जागरूकता शिविर में “द हंस फाउंडेशन” टीम से सामाजिक सुरक्षा अधिकारी सिकंदर अली, सुमेधा, चिकित्सक प्रविंदर, सोनम, फार्मासिस्ट शुभम,अमोल, लैब टेकनीशियन सुमन, सुरेंदर और पायलट हरदीप चमन मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...