मल्टी टास्क वर्कर यूनियन खंड रैत का प्रतिनिधि मंडल मांगों को लेकर विधायक से मिला

--Advertisement--

शाहपुर – कोहली

मल्टी टास्क वर्कर यूनियन खंड रैत का प्रतिनिधि मंडल रैत में अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर खंड प्रधान विपन कुमार के नेतृत्व में शाहपुर के विधायक केबल सिंह पठानिया से मिला। उन्होंने विधायक केबल सिंह पठानिया को मांगो से अवगत करवाया।

इस मोके पर मल्टी टास्क वर्कर यूनियन प्रधान विपन कुमार ने बताया कि वह पिछले एक साल से शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं लेकिन हमे साल में दस महीने का वेतन दिया जाता है। इसे बारह महीने का किया जाए। महीने का मानदेय 5625 रुपए मिलता है। उसे बढ़ा कर एक सरकारी दिहाड़ी के हिसाब से दिया जाए।

उन्होंने बताया कि हमे साल में दस छुट्टियां मिलती हैं। उन्हें बढ़ा कर 12 की जाए। साथ ही मेडिकल की सुविधा भी दी जाए। वहीं मल्टी टास्क वर्कर के लिए स्थाई पॉलिसी बनाई जाए। केबल सिंह पठानिया ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को शीघ्र ही मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जायेगा।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर सचिव हरबंस सिंह, उप प्रधान सुरेश कुमार, कोषाध्यक्ष सुमना देव, गोरखू राम, सपना देवी, विशाल कुमार, सरोजकुमारी, राकेश, सोम ,विमला, सुमना, मोनिका, इंदिरा आदि मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...