मल्टी टास्क वर्कर पद के लिए आवेदन करना आसान नहीं, बदल दिए नियम

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में मल्टी टास्क वर्करों के पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। लेकिन इसके लिए आवेदन करना आसान नहीं है। नियम और शर्तें ऐसी हैं, जिससे आवेदकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गौरतलब है कि बीपीएल सूची में जिस आवेदक का नाम दर्ज है, उसके लिए अलग से तीन नंबर मिलेंगे। सरकार ने बीपीएल प्रमाण पत्र जारी करने के लिए पंचायत सचिव और पंचायत प्रधान को अधिकृत किया है  तथा उनके द्वारा जारी प्रमाण पत्र हर विभाग में मान्य होता है। लेकिन मल्टी टास्क वर्कर पद के लिए आवेदकों को बीपीएल प्रमाण पत्र संबंधित खंड विकास अधिकारी से सत्यापित करवाने के लिए खंड कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

यदि विधवा प्रमाण पत्र की बात करें तो इसके लिए भी आवेदक को आठ नंबर मिलेंगे। पंचायत सचिव से परिवार नकल और प्रधान की रिपोर्ट के उपरांत विधवा प्रमाण पत्र भी बीडीओ आफिस से मिल रहा है। एससी, ओबीसी तथा एसटी परिवारों को तहसीलों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं , वहीं जिस वार्ड में संबंधित स्कूल स्थित है उसके लिए भी आठ नंबर निर्धारित हैं। पंचायत सचिव द्वारा प्रमाण पत्र जारी करने के उपरांत आवेदक को संबंधित बीडीओ से प्रमाण पत्र सत्यापित करवाना पड़ रहा है।

आवेदनकर्ताओ का कहना है कि जिन प्रमाणपत्रों को जारी करने के लिए ग्राम पंचायत सचिव और प्रधान अधिकृत हैं। उन्हें भी संबंधित बीडीओ से सत्यापित करवाने के लिए खंड कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। जिस कारण उनका बहुमूल्य समय और धन व्यर्थ में ही नष्ट हो रहा है।

इस तरह के निर्देशों से विकास खंड कार्यालयों में मल्टी टास्क वर्करों के लिए आवेदन करने वाले आवेदन कर्ताओं की भीड़ उमड़ रही है। जिस कारण खंड विकास अधिकारियों द्वारा किए जाने वाले अन्य कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।

उधर अधिकारीयों का कहना है की विभाग से मिले निर्देशों के अनुसार ही प्रमाण पत्र लिए जा रहे हैं तथा इसके लिए संबंधित स्कूलों और ग्राम पंचायतों को अवगत करवा दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...