मलाणा की पहाड़ियों में ट्रैकिंग पर निकले पश्चिम बंगाल के चार ट्रैकर लापता

--Advertisement--

Image

ट्रैकरों को तलाशने के लिए निकली पर्वतारोहण संस्थान की टीम

कुल्लू – आदित्य

मलाणा की ऊंची चोटी पर ट्रैकिंग पर निकले पश्चिम बंगाल के चार ट्रैकरों के लापता होने का मामला सामने आया है। यह सभी ट्रैकर कुल्लू जिला की माउंट अली रत्नी टिब्बा जिसकी ऊंचाई 5458 मीटर है पर ट्रैकिंग के लिए गए थे।

लापता सदस्यों की सूचना टीम के साथ गए हुए रसोइए ने वापस मलाणा पहुंच कर दी है। सूचना मिलने के बाद अब लापता ट्रैकरों को तलाशने के लिए अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान मनाली की टीम को रवाना कर दिया गया है। इससे पहले भी कई बार घाटी में ट्रैकर लापता हो चुके हैं।

मिली जानकारी के अनुसार पर्यटक अभिजीत बानिक 43, चिन्मय मण्डल 43, दिबाश दास 37, बिनॉय दास 31 लापता हुए है। टीम के साथ गए हुए रंजन दास ने बताया कि उनके लोग ट्रैकिंग के दौरान लापता हो गए हैं। वह किसी तरह वापस मलाणा पहुंचा और उसने इस घटना की जानकारी जिला प्रशासन को दी।

जिला प्रशासन और अटल बिहारी माउंटेनियरिंग संस्थान की टीम रेस्क्यू के लिए मौके की ओर रवाना हो गई है। एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने जिला प्रशासन को ट्रैकरों के लापता होने की सूचना मिलने के बाद पर्वतारोहण संस्थान की टीम को रेस्क्यू के लिए रवाना कर दिया गया है।

टीम को सेटेलाइट मोबाइल भी उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। जल्द ही लापता ट्रैकरों का पता लगाया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ईरान को खंडहर बना दूंगा, पुल और बिजलीघरों को बनाएंगे निशाना, ट्रंप ने फिर दी धमकी

हिमखबर डेस्क अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को...

हिमाचल: परीक्षा पेपर टेंपरिंग की पुष्टि के बाद परिजनों ने की दोषियों पर कार्रवाई की मांग, जानें क्या कुछ कहा

हिमखबर डेस्क झंडूता क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्योरा...