मलबे में फंसा मजदूर, स्थानीय लोगों व फायर कर्मियों ने किया रेस्क्यू

--Advertisement--

सुंदरनगर, 7 दिसंबर – अजय सूर्या

जनपद के भोजपुर बाजार में बुधवार को एक हादसा पेश आया जिसमें एक प्रवासी मजदूर मामूली रूप से घायल हुआ है।जानकारी के अनुसार भोजपुर बाजार के समीप निर्माणाधीन डंगे का कार्य चल रहा था जिसमें मजदूर कार्य कर रहे थे।

कार्य करते समय अचानक मजदूर पर मलबा आ गया जिस कारण मजदूर कुछ देर तक मलबे में ही फंसा रहा। स्थानीय लोगों ने मजदूर को बाहर निकालने का काफी प्रयास किया लेकिन वह असफल रहे।

मामले की सूचना फायर कर्मियों को दी गई जिस पर फायर कर्मियों ने मौके पर पहुंच स्थानीय लोगों की मदद से मजदूर को सुरक्षित बाहर निकाल उपचार के लिए उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया। राहत की बात यह है कि मजदूर की हालत अब खतरे से बाहर है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंचायत चुनाव के आरक्षण रोस्टर के लिए नियमों में संशोधन, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमखबर डेस्क  प्रदेश सरकार ने आपत्तियों पर विचार करने के...

प्रदेश में LPG सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

हिमखबर डेस्क  निदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कुमद...

एंट्री टैक्स पर सरकार का बड़ा ऐलान, छोटी गाडिय़ों पर पुराना शुल्क, हैवी व्हीकल्स के लिए नए रेट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स को लेकर गहराए...

हिमाचल में हादसा: स्मार्ट मीटर लगा रहे युवक की गई जान, मौत के असली कारणों पर बना सस्पैंस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा...