मलबे में धंसकर खाई में गिरने से बची जम्मू से धर्मपुर जा रही HRTC बस

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या 

सरकाघाट उपमंडल के पाडछू में धर्मपुर डिपो की एचआरटीसी बस कीचड़ के बाद बने दलदल में फंसकर खाई में गिरने से बाल-बाल बची।

गनीमत यह रही कि यहां मौके पर मशीनरी तैनात थी जिसकी मदद से बस को सुरक्षित निकाल लिया गया और उसके बाद यह बस सवारियों के साथ धर्मपुर के लिए रवाना हो गई।

धर्मपुर डिपो की यह बस जम्मू से धर्मपुर आ रही थी। शाम करीब 7 बजे जब बस पाडछू के पास पहुंची तो यहां पहाड़ी से गिरी चट्टान और उसके साथ गिरे मलबे में धंस गई।

यहां बारिश के कारण कीचड़ पूरी तरह से दलदल में तबदील हो गया है जिस कारण यहां आए दिन कोई न कोई वाहन हादसे का शिकार हो रहा है।

शनिवार शाम को यह बस भी इसकी चपेट में आ गई। हालांकि इस संदर्भ में पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...