मनोहर हत्या मामले में भाजपा बिगाड़ रही प्रदेश का माहौल – सुरेंद्र कुमार

--Advertisement--

पंचायत सीमित सदस्य कुठेहड सुरेंद्र कुमार ने कहा इस घटना को भाजपा देना चाहती राजनीतिक व साम्प्रदायिक रंग 

धर्मशाला – व्यूरो रिपोर्ट

पंचायत सीमित सदस्य कुठेहड सुरेंद्र कुमार जिला चम्बा में हुई युवक की हत्या मामले को लेकर भाजपा नेताओं पर प्रदेश का माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया है।

प्रेस को जारी एक ब्यान में पचाात सीमित सदस्य कुठेहड सुरेंद्र कुमार ने कहा कि इस दर्दनाक हत्या पर प्रदेश सरकार पीड़ित परिवार के साथ है तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पड़ित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करने की बात कही है।

उन्होंने कहा कि हत्या मामले में पुलिस ने सभी दोषियों को गिरफतार कर लिया है तथा पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर तथा भाजपा के अन्य नेता इस मुददे को राजनीतिक रंग देने में लगे हुए है, ताकि आने वाले लोकसभा चुनावों में जनता का ध्यान अपनी और खींच सके।

उन्होंने कहा कि भाजपा इस हत्या मामले में प्रदेश का माहौल खराब करने की कोशिश करने में लगी हुई है तथा राजनीतिक लाभ लेने के लिए इस मामले को बिना बजह तुल दे रही है। उन्होंने कहा कि सत्ता से बाहर हुई भाजपा के पास कोई मुददा नही है तथा इस हत्या मामले में प्रदर्शन कर राजनीतिक रोटियां सकने का प्रयास कर रही है।

पचायत सीमित सदस्य कुठेहड सुरेंद्र कुमार ने कहा कि भाजपा नेताओं की इस ओछी हरकतों से प्रदेश का नाम बदनाम हो रहा है। भाजपा नेताओं को चाहिए कि कानून को अपना काम करने दिया जाए।

उन्होंने कहा कि इस घटना को भाजपा राजनीतिक व साम्प्रदायिक रंग देना चाह रही है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से युवक हत्या कर उसके टुकड़े किए गए इससे हर कोई दुखी है, परंतु भाजपा नेता इस पर भी अपना फायदा देख रहे हैं तथा घटिया ब्यानबाजी कर प्रदेश कांग्रेस सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...