मनोहर मर्डर केस : भेड़ चराने वाले ने बताया हत्या के दिन की बात, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

मनोहर मर्डर केस हुए आज 15 दिन हो गए हैं। पुलिस की ओर उक्त मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस कई तथ्यों को भी खंगाल रही है। क्षेत्र के एक भेड़पालक की ओर से मनोहर की हत्या वाले दिन की बात को लेकर कई खुलासे किए गए हैं।

इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहे भेड़ पालक के इस वीडियो में सूरत नाम का भेड़ पालक बता रहा है कि मनोहर की हत्या के दौरान उसने अपना डेरा उसी नाले के पास जमाया था, जिस नाले में हत्यारों ने मनोहर के शरीर के टुकड़े छुपाए गए थे।

भेड़ चराने वाले ने देखा

जिस दिन मनोहर की हत्या हुई थी, उसी रात को करीब आठ बजे उन्होंने दो लड़कियों को देखा था। जब उन्होंने लड़कियों के नजदीक जाकर जानने का प्रयास किया तो वह बकरवाल की लड़कियां थी। भेड़पालक का कहना है कि उन्होंने लड़कियों से यह भी पूछा कि इतनी रात को वह कहां जा रही हैं तो उन्होंने बैल गुम होने की बात कही और बताया कि वे उन्हें ढूंढ रहे हैं।

नाले के पास मिला था शव 

चरवाहे ने दूसरे दिन सुबह के समय भी बकरवाल की पत्नी को भी उसी स्थान के आसपास देखा था। जिस स्थान पर भेड़पालकों ने डेरा जमाया था, वहां से कुछ ही दूरी पर नाले में शव मिला है। लेकिन, उन्हें इसकी भनक नहीं लगी तथा दूसरे दिन वहां से चले गए।

जब मनोहर का शव नाले में मिला तो उसके बाद भेड़ पालकों के पांव तले से भी जमीन खिसक गई। अब यह भी बताया जा रहा है कि यदि भेड़ पालक न होते तो वह शव को पता नहीं कहां गायब कर देते या फिर उसी रात को जंगल में जला देते।

शांत रहा माहौल, पुलिस दिखी मुस्तैद

उपमंडल सलूणी में मनोहर हत्याकांड के बाद सुलगी विरोध प्रदर्शन की चिंगारी के बाद धारा 144 लगने से माहौल शांत बना हुआ है। सोमवार को सड़कों व बाजारों में इक्का-दुक्का लोग ही पहुंचे। जबकि, पुलिस की टीमें पैट्रोलिंग के जरिए हरेक गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं।

इसके साथ ही उपमंडल के विभिन्न मार्गों से गुजरने वाले वाहनों की भी गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने क्षेत्रवासियों से आह्वान किया है कि वे अफवाहों से बचें और आपसी भाईचारे व सौहार्द को बरकरार रखे।

भरमौर उपमंडल में सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की इकाई ने अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया।

एबीवीपी इकाई अध्यक्ष विवेक ठाकुर ने कहा कि गत दिनों चंबा जिला की ग्राम पंचायत भांदल में मनोहर की निर्मम हत्या ने पूरे देश को झकझोरा है।

लोगों में फैली दहशत 

हत्या से चंबा जिला के लोग यह सोचने के लिए मजबूर हो गए हैं कि समाज के एक वर्ग के कुछ लोग इतना क्रूर, निर्दयी व कानून की धज्जियां उड़ाने वाले हैं कि उन्हें अन्य लोगों की जान का कोई मूल्य नहीं दिखता। समाज में ऐसे हैवान लोगों को रहने का कोई अधिकार नहीं होना चाहिए।

विवेक चाढ़क ने कहा कि मनोहर के हत्यारों को जल्द कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए, ताकि अन्य आपराधिक प्रवृत्ति वाले लोगों के मन में कानून के प्रति सम्मान हो।

व्यापार मंडल ने की राशि की मदद 

भाजपा ने मनोहर के स्वजनों को दी आर्थिक सहायता भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश की तरफ से मनोहर लाल के बूढ़े मां-बाप के लिए पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

वहीं, डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डीएस ठाकुर ने अपनी ओर से पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है।

व्यापार मंडल सलूणी प्रधान पवन ठाकुर ने बताया कि व्यापार मंडल की ओर एकत्रित की गई सहायता राशि का एक बाक्स दिया है। भाजपा व व्यापार मंडल ने कहा कि उनकी लड़ाई उसी परिवार से है, जिसने यह जघन्य अपराध किया है।

उनको फांसी की सजा दिलाने के लिए जंग जारी रहेगी, ताकि आने वाले समय में ऐसा जघन्य अपराध करने के बारे में कोई सोच भी न सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...