मनाली-लेह हाईवे पर खाई में गिरा ट्रक, 3 की मौत…तीन जख्मी

--Advertisement--

Image

मनाली, 13 जुलाई – आदित्य

हिमाचल प्रदेश में मनाली -लेह हाईवे पर सड़क हादसे में तीन की मौत हो गई है जबकि तीन जख्मी हुए है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसा लाहौल स्पीति में मनाली-लेह (NH-3) पर दीपक ताल के नजदीक उस समय हुआ जब एक ट्रक खाई में गिर गया। हादसे के तीन घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल केलांग पहुंचाया गया है।

फिलहाल हादसे में घायल व्यक्तियों की पहचान  हो पाई है, मृतकों की शिनाख्त की जा रही है। घायलों में बिहार के रहने वाले अकबर, बिलासपुर निवासी दीपक और बिहार के ही जितेंद्र के रूप में हुई है।

एसपी लाहौल स्पीति ने बताया कि हादसा दीपक ताल के पास हुआ है। ट्रक में 6 लोग सवार थे। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर शव गृह में भिजवा दिए।

एसपी ने कहा कि हादसा कैसे हुआ, इसको लेकर छानबीन की जा रही है। घायलों के बयान के आधार पर ही सही बात का पता चलेगा कि हादसा कैसे हुआ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...