मनाली के खखनाल से लापता युवती का ब्यास नदी में मिला शव, 7 दिन से लापता थी डैनियल, 2 युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के मनाली में 22 साल की युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। युवती बीते एक सप्ताह से लापता थी और अब उसकी डेड बॉडी मिली है।

कुल्लू एसपी गोकुलचंद्रन ने शव मिलने की पुष्टि की है हालांकि, उन्होंने मामले में कुछ भी बताने से इंकार किया और कहा कि तीन बजे प्रेस वार्ता में सारी जानकारी साझा की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, ओल्ड मनाली के खकनाल की 22 साल की डैनियल 7 अगस्त को लापता हो गई थी। घर पर वह यह कहकर गई थी कि अपने दोस्तों से मिलने जा रही है लेकिन उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। अब सात दिन बाद मनाली के पतलीकूहल में 15 मील के पास उसके शव को बरामद किया गया है। पूरा मामला संदिग्ध बना हुआ है।

बताया जा रहा है कि डैनियल के पिता विदेशी हैं और मां ओल्ड मनाली की रहने वाली हैं। परिजनों ने बेटी के लापता होने की शिकायत मनाली पुलिस थाने में दर्ज करवाई थी। मनाली पुलिस युवती की तलाश करने में नाकाम रही और अब उसे मृत हालात में बरामद किया गया है।

पुलिस ने इस मामले में बड़ाग्रा कुल्लू निवासी निशांत उर्फ निशु और पंडोह मंडी निवासी अर्चित को गिरफ्तार किया है।फिलहाल, पुलिस पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और उसके बाद ही युवती की मौत के असल कारणों का खुलासा होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंचायत चुनाव के आरक्षण रोस्टर के लिए नियमों में संशोधन, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमखबर डेस्क  प्रदेश सरकार ने आपत्तियों पर विचार करने के...

प्रदेश में LPG सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

हिमखबर डेस्क  निदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कुमद...

एंट्री टैक्स पर सरकार का बड़ा ऐलान, छोटी गाडिय़ों पर पुराना शुल्क, हैवी व्हीकल्स के लिए नए रेट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स को लेकर गहराए...

हिमाचल में हादसा: स्मार्ट मीटर लगा रहे युवक की गई जान, मौत के असली कारणों पर बना सस्पैंस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा...