मनरेगा मजदूरों को 1 अप्रैल से मिलेगी बढ़ी दिहाड़ी

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

हिमाचल के 24 लाख मनरेगा मजदूरों को आगामी 1 अप्रैल से पांच और छह रुपये बढ़ी दिहाड़ी मिलेगी। प्रदेश के गैर जनजातीय क्षेत्रों में मनरेगा दिहाड़ी पांच रुपये बढ़ाकर अब 203 और जनजातीय क्षेत्रों में छह रुपये बढ़ाकर 254 रुपये कर दी गई है। मनरेगा मजदूरों की दिहाड़ी बढ़ाने की अधिसूचना केंद्र सरकार के राजपत्र में प्रकाशित कर दी गई है।

प्रदेश में वर्तमान में कुल 13 लाख जॉब कार्ड में 24 लाख मजदूरों का पंजीकरण किया हुआ है। इनमें से दस लाख सक्रिय मनरेगा मजदूर हैं। प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बताया कि पहले प्रदेश में गैर जनजातीय क्षेत्रों में मनरेगा मजदूरों को 198 रुपये दिहाड़ी दी जाती थी।

अब इन क्षेत्रों में 203 रुपये मनरेगा दिहाड़ी दी जाएगी। प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में पहले 248 रुपये मनरेगा मजदूरों को दिहाड़ी दी जाती थी और अब इन इलाकों में मनरेगा मजदूरों को 254 रुपये दिहाड़ी दी जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...