मतदाता सूची के प्रमाणीकरण को आधार डाटा भी जुड़ेगा : डीसी

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जसवाल

जिला कांगड़ा की समस्त 15 विधानसभा क्षेत्रों में फोटोयुक्त मतदाता सूची के प्रमाणीकरण के लिए आधार डाटा से लिंक करने का कार्यक्रम आरंभ किया गया है।

जिलाधीश कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि उक्त कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निर्वाचकों की पहचान सुनिश्चित करना,मतदाता सूची में प्रविष्टियों का प्रमाणीकरण करना व एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों में या एक ही निर्वाचन क्षेत्र में एक से अधिक बार नाम के पंजीकरण की पहचान कर मतदाता सूची को सही किया जाएगा।

डा. निपुण जिंदल ने कहा कि मतदाता द्वारा आधार संख्या हेतु नया फॉर्म 6 बी तैयार किया गया है । यह फॉर्म आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है । फॉर्म 6बी ऑनलाइन आधार पर भरने के लिए मतदाता वोटर हेल्पलाइन ऐप व एनवीएसपी का प्रयोग कर सकते हैं ।

इसके अतिरिक्त मतदाता सम्बन्धित बूथ लेवल अधिकारी से सम्पर्क कर व निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण के कार्यालय में जा कर भी अपने आधार को मतदाता सूची के साथ लिंक करवा सकते है जिसके लिए उन्हे अपना आधार कार्ड अपने साथ लाना होगा ।

डीसी कांगड़ा ने समस्त मतदताओं को उक्त सुविधाओं का प्रयोग कर अपने आधार नम्बर को मतदाता पहचान पत्र के साथ लिंक करके मतदाता सूची के शुद्धिकरण करनें में अपना सहयोग सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...