वन मंत्री ने “हर घर तिरंगा” तथा जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों से की बैठक

--Advertisement--

Image

नूरपुर 8 अगस्त – देवांश राजपूत

वन, युवा सेवाएं एवम खेल मंत्री राकेश पठानिया ने आज सोमवार को स्थानीय नगर परिषद हॉल में “हर घर तिरंगा” अभियान तथा राज्य स्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियों को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों से बैठक की।

उन्होंने कहा कि बृजराज मंदिर का जन्माष्टमी उत्सव यहां की धार्मिक और सांस्कृतिक मान्यताओं का प्रतीक है। इस उत्सव को अविस्मरणीय बनाने के लिए ढ़ोल-नगाड़ों तथा भव्य शोभा यात्रा के साथ इस कार्यक्रम का 18 अगस्त को शुभारंभ होगा ताकि आने वाली पीढ़ियों को यहां की समृद्ध संस्कृति की झलक दिखने के साथ इस परम्परा को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरणा मिल सके।

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय आरके महाजन ने यहां पर वर्षों से मनाए जाने वाले जन्माष्टमी तथा दशहरा उत्सव को आगे ले जाने में अपना बहुमूल्य योगदान देकर नई पहचान दी है। उनके द्वारा समाज में दिये गए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उनके इसी सम्मान में 18 अगस्त को माननीय राज्यपाल द्वारा नगर परिषद परिसर में प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।

उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान को राष्ट्र के गौरव का प्रतीक बताते हुए सभी पंचायत प्रतिनिधियों से हर परिवार को इस अभियान से जोड़ने की अपील की। वन मंत्री ने पंचायत प्रतिनिधियों से 18 अगस्त को भव्य शोभा यात्रा के दौरान अपने-अपने क्षेत्र के प्रसिद्ध मंदिरों की झांकी निकालने तथा अधिक से अधिक संख्या में शोभा यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

उन्होंने सभी पंचायत प्रतिनिधियों सहित अन्य लोगों से दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर “हर घर तिरंगा” अभियान तथा जन्माष्टमी उत्सव को भव्य रूप से मनाने के लिये सहयोग की अपील की ।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर तहसीलदार सुरभि नेगी, बीडीओ श्याम सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष अशोक शर्मा सहित पंचायतों के प्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...