मणिमहेश सेवा समिति लंज ने भेजे 7 लाख 8 हजार 830 रूपये

--Advertisement--

लंज/कांगड़ा – निजी संवाददाता

मणिमहेश सेवा समिति लंज ने मणिमहेश सेवा समिति दीनानगर (पठानकोट) को मणिमहेश के शिवकुंड में लगने वाले 25 वें बार्षिक भंडारे के लिए इस वार 7 लाख 8 हजार 830 रूपये दिए है। लंज से पिछले साल 5 लाख 79045 भेजे थे।

2022 में 5 लाख 6 हजार रूपये भेजे थे 2021 में 4 लाख 29 हजार रूपये लंगर के लिए दिए थे, 2020 3.11 लाख रुपये व 2019 में 2.75 लाख रूपये दिए थे।

यह राशि गौरीकुंड से शिव कुंड तक निःशुल्क चिकित्सा सुविधा, लाइट व्यवस्था, सफाई व्यवस्था, रात्रि विश्राम, लंगर पर खर्च की जाएगी।

इस मौके पर लंज सेवा समिति के संचालक राजेश भारद्वाज(सिंटू),विनिता भारद्वाज , मिंटू सलोल,,सुनील मेहरा, राकेश बैंस, कृष्णकांत भारद्वाज, नरेश लाहलपुर, श्रवण रंधावा,संजय शर्मा, रोहित पटियाल,पप्पी कदरेटी, राजू वटवला, रोहित कुमार लंज कालेज, सोमी वटवला और विरेंद्र भारद्वाज सहित समस्त शिव भक्तों ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

साथ ही कई लोगों का जत्था भी सेवा के लिए सिंटू भारद्वाज की अगुवाई में मणिमहेश के लिए रवाना हुआ। सिंटू भारद्वाज ने मणिमहेश लंगर के लिए सहयोग देने वाली सभी सहयोगियों का आभार प्रकट किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क  देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा...

रात भर ड्रामे के बाद तीनों आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

यूपी और मध्यप्रदेश के सौरभ सिंह, अरबाज खान और...