मढ़ी अटल आदर्श विद्यालय को निजी हाथों में देने का हो रहा धर्मपुर में चौतरफा विरोध 

--Advertisement--

जिला परिषद ग्रयोह वार्ड वंदना गुलेरिया बोली जनता के साथ मिलकर करेगें आदोंलन।

सरकाघाट – अजय सूर्या 

प्रदेश में बने अटल आदर्श विद्यालयों को सरकार पीपीपी मोड पर चलाना चाहती है और इसके लिए कवायत भी शुरू हो गई है और धर्मपुर में लोगों द्वारा इसका विरोध भी शुरू हो गया है।

धर्मपुर उपमंडल के ग्रयोह वार्ड से जिला परिषद सदस्य वंदना गुलेरिया ने कहा कि अटल आदर्श विद्यालय को बनाने के लिए लोगों ने अपनी मलकियत भूमि दान दी है और यहां के बच्चों को इसमें लाभ देने का प्रावधान रखा गया है लेकिन अब सरकार इस विद्यालय को निजी हाथों में देना चाहती है वह बिल्कुल भी सहन नहीं किया जायेगा।

इन्होंने कहा कि इस भवन को बनाने के लिए करीब 55 करोड़ रूपये पूर्व सरकार ने खर्च किये है और प्रदेश में केवल तीन या चार अटल आदर्श विद्यालय ही बने है बाकि जगह जमीन नहीं मिली है।

उन्होंने कहा कि सरकार इन विद्यालयों को क्यों चलाना नहीं चाहती है यह समझ से परे है। उन्होंने कहा कि धर्मपुर की जनता सरकार के इस फैसले को किसी भी हालत में सहन नहीं करेगी और अगर सरकार नहीं मानेंगी तो फिर लोग सड़कों में उतरने को मजबुर हो जायेगें जिसकी पूरी जिम्मेवारी प्रदेश सरकार की होगी।

उन्होंने कहा कि इस पाठशाला को सरकार अपने आप चलाये और जो शर्तें इसमें बनने से पहले हुई है उनके अनुसार ही इस पाठशाला को चलाया जाये। उन्होंने कहा कि इस पाठशाला का निजीकरण किसी भी हालत में शहन नहीं किया जायेगा ।

उन्होंने कहा कि धर्मपुर में अटल आदर्श विद्यालय को पूर्व मंत्री ने अपने प्रयासों से बनवाया है लेकिन अब इसे पीपीपी मोड पर चलाना समझ से परे है । उन्होंने कहा कि सरकार अपने इस फैसले को वापिस लें और इसे सरकार स्वयं चलायें ताकि यहां के बच्चों को इसका लाभ मिल सके ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...