मकान में लगी आग महिला ने जान पर खेलकर की काबू

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

पुलिस थाना भवारना के तहत ग्राम पंचायत छैंछड़ी के लोंगनी में राज कुमार के घर में देर रात आग लगने से कमरे में रखा सामान राख हो गया। घर में देर रात अचानक आग लग गई। घर से उठता धुआं देखा तो पड़ोसी इकट्ठा हो गए।

इसके बाद घर का कोई भी व्यक्ति अंदर जाने की हिम्मत नहीं कर पाया। इसी बीच एक महिला शिल्पा ने हिम्मत कर अंदर प्रवेश किया और जलते हुए पर्दों और गद्दों को किनारे किया। इसके बाद गांववासियों ने मिलकर किसी तरह आग पर काबू पाया।

अगर आग बुझाने में थोड़ी सी भी देर हो जाती तो पूरा घर आग की भेंट चढ़ जाता। साथ ही अन्य लगते घर भी आग की चपेट में आ जाते। जिस घर में यह आग लगी है, वह परिवार बद्दी में रहता है और घर पर ताला लगा था। माना जा रहा है कि शार्ट सर्किट के कारण यह आग लगी, लेकिन ज्यादा नुकसान की सूचना नहीं है।

उधर, पंचायत प्रधान सिम्मी रानी ने भी सदस्यों सहित हलका पटवारी के साथ मौके पर पहुंच कर नुकसान का जायजा लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क  देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा...

रात भर ड्रामे के बाद तीनों आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

यूपी और मध्यप्रदेश के सौरभ सिंह, अरबाज खान और...