धर्मशाला – राजीव जस्वाल
धर्मशाला के बाद मकलोडगंज के निजी होटल में धर्मशाला मकलोडगंज पुलिस थाना की टीम ने देह व्यापार के आरोप में मुख्य आरोपी अमृतसर की महिला को पकड़ा है। साथ ही पंजाब की ही दो युवतियों को रेस्क्यू किया है।
अमृतसर की सरगना युवतियों को पांच हजार रुपए में प्रदान किया जा रहा था। मकलोडगंज में इस तरह की अवैध गतिविधियों को लेकर पुलिस व एजेंसियों को कई समय से इनपुट मिल रही थी, लेकिन अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिछले दिनों धर्मशाला के सुधेड़ और अब मकलोडगंज में देह व्यापार का भडंाफोड किया है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने यह कार्रवाई शनिवार रात मकलोडगंज के समीप निजी होटल में जाल बिछाकर की।सैक्स रैकेट चलाने वाली आरोपी महिला की पहचान मीनू चड्डा (45) निवासी बगीची हीरालाल दुर्गियाना मंदिर अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई है।
सरगना से देह व्यापार से जुड़े पूछताछ की जा रही है, इससे कई बड़े खुलासे भी हो सकते हंै। एएसपी कांगड़ा वीर बहादुर सिंह ने बताया कि मकलोडगंज व धर्मशाला पुलिस थाना की टीम गश्त पर थी। इस दौरान गुप्त सूचना मिली कि उक्त महिला धर्मशाला, मकलोडगंज और भागसूनाग में बाहरी राज्यों की लड़कियों को लाकर देह व्यापार करवाती है, जिस पर पुलिस ने जाल बिछाया।
इसके बाद होटल में दबिश दी और मौके पर देह व्यापार में संलिप्त मीनू चड्डा व दो युवतियों को रेस्क्यू किया। मौके पर रेस्क्यू की गई युवतियांं पंजाब की हैं। आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

