मई महीने में टूटी पाइपलाइन को अभी तक नहीं जोड़ पाया विभाग, पानी की बूंद- बूंद के लिए तरस रहे परिवार

--Advertisement--

Image

मंडी, 13 जुलाई – नरेश कुमार

जिला के नाचन उपमंडल में दो परिवार पानी की बूंद- बूंद के लिए तरस रहे हैं। आलम यह है कि यह परिवार बारिश का पानी जमा कर इस्तेमाल करने को मजबूर है।

बात पंचायत मगर के गांव पाधरू की हो रही है। दोनों परिवारों को पीने के पानी के लिए किलोमीटर दूर दौड़ लगानी पड़ रही है।

पाधरू निवासी भीखम ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य के चलते मई महीने से पाइप लाइन टूटी हुई है। विभाग अभी तक उस पाइप लाइन को जोड़ नहीं रहा है।

उन्होंने कहा कि बारिश के पानी को इकट्ठा कर रोजमर्रा की जरूरतों के लिए उपयोग में लाया जा रहा है। वहीं पीने का पानी 1 किलोमीटर दूर से लाना पड़ रहा है।

पानी की समस्या को लेकर व्यक्ति विभाग के अधिकारियों से भी मिले लेकिन अभी तक अधिकारियों से भी मिले। लेकिन अभी तक उनकी समस्या का हल करने के बारे में कोई एक्शन नहीं लिया गया।

उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन नंबर पर भी की लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।

क्या कहते है, अधिकारी

वहीं इस बारे में जल शक्ति विभाग बग्गी के कनिष्ठ अभियंता राम पाल वालिया से बात की गई तो उन्होंने कहा की विभागीय अधिकारियों के समक्ष यह परिवार समस्या लेकर आए थे। अधिकारियों द्वारा स्पॉट पर जाकर मौका भी किया गया है।

सड़क निर्माण कार्य के चलते पाइप लाइन टूटी हुई है। ठेकेदार को समस्या को दूर करने के आदेश दिए गए है। जल्द ही दोनों परिवारों की समस्या हल कर दी जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...