बद्दी – रजनीश ठाकुर
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंधाला में गुरुवार से एन० एस० एस० का सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ हुआ। यह इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह विद्यालय के इतिहास में एन० एस० एस० का प्रथम सात दिवसीय शिविर है।
इस अवसर पर विद्यालय की एस एम सी प्रधान प्रेम लता ने शिविर का शुभारंभ किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या किरण ठाकुर, कार्यक्रम अधिकारी संजय ठाकुर व मीनाक्षी ठाकुर एवं अन्य अध्यापकों ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।
संजय ठाकुर ने एन० एस० एस० के बारे में जानकारी दी व बताया कि इससे विद्यार्थियों मे सामूहिक सहयोग की भावना विकसित होती है ।
राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी मीनाक्षी ठाकुर ने विधार्थियों के सात दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। प्रधानाचार्या किरण ठाकुर ने विद्यार्थियों से इस साप्ताहिक कार्यक्रम के दौरान अनुशासन बनाए रखने पर बल दिया।
ये रहे उपस्थित
इस कार्यक्रम के दौरान अध्यापकों मे विजय लक्ष्मी, कमल कांत, आशीष शांडिल, पायल, सीमा ठाकुर, अमरजीत कौर उपस्थित रहे।

