मंदिर का ताला तोड़कर चोरों ने सोने का मुकुट, घंटा, सहित उड़ाया जरुरी सामान

--Advertisement--

Image

मेजा, प्रयागराज/ सूरज विश्वकर्मा 

मेजा क्षेत्र के उरुवा ब्लाक के अंतर्गत मोनाई मे प्राचीन दुर्गा मंदिर का ताला तोड़कर चोरों ने सोने का मुकुट, मंगलसूत्र, घंटा सहित जरुरी सामान उठा ले गए। मिली जानकारी जानकारी के अनुसार मोनाई गांव मे 40 वर्ष पुरानी मां दुर्गा का मंदिर है।

उक्त मंदिर से बीती रात चोरों ने ताला तोड़कर मां की प्रतिमा पर लगा सोने का मुकुट, मंगलसूत्र, घंटा सहित जरूरी सामान चुरा ले गए। सुबह जब मंदिर के पुजारी फूलचन्द्र शुक्ला ने देखा तो दरवाजा का ताला टूटा था और अंदर से सोने का मुकुट, घंटा और जरूरी सामान गायब था।

वहीं सूचना पर मांडा थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पांडेय व चौकी प्रभारी दिघिया नवीन कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर जांच में जुटे रहे। देखा जाए तो एक माह के भीतर मेजा क्षेत्र मे चोरों ने दर्जनों मंदिरों को निशाना बनाकर घंटा सहित जरुरी सामान चुरा ले गए हैं। लेकिन पुलिस एक भी चोरी का खुलासा नही कर सकी है। लगातार मंदिरों मे हो रही चोरी से क्षेत्रीय लोगों मे आक्रोश है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न, जानें सभी फैसले विस्तार से

चुनाव लडऩे का सपना चकनाचूर, ये लोग नहीं लड़...

त्रिशा बी.एड. कॉलेज में शहीद दिवस का आयोजन

हिमखबर डेस्क शहीद दिवस के पावन अवसर पर “मेरा युवा...

डॉ. आर.के.जी.एम.सी. हमीरपुर में HP ISACON 2026 का सफल आयोजन

हिमखबर डेस्क डॉ. राधाकृष्णन गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, हमीरपुर के एनेस्थीसिया...

एचआईवी-एड्स से ग्रस्त लोगों और उनके आश्रितों तक पहुंचाएं योजनाएं

डीसी गंधर्वा राठौड़ ने स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित...