मंडी सीट पर भाजपा-कांग्रेस में सस्पेंस बरकरार, विक्रमादित्य उतरे, तो BJP को देना होगा दिग्गज चेहरा

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

भाजपा ने प्रदेश की दो लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है, लेकिन सबसे बड़े लोकसभा क्षेत्र मंडी को लेकर भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस का भी संस्पेंस बरकरार है। भाजपा की बुधवार को जारी हुई सूची में भी मंडी सीट का जिक्र नहीं आया है। कांग्रेस की तरफ से भी मंडी सीट को लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है।

सूत्रों के मुताबिक दोनों ही दल मंडी सीट पर एक-दूसरे के प्रत्याशियों को लेकर नजर रखे हुए हैं। भाजपा कांग्रेस प्रत्याशी की घोषणा के बाद ही मंडी सीट पर अपने पत्ते खोलने की तैयारी में है। वर्तमान में कांग्रेस का मंडी सीट पर कब्जा है और प्रतिभा सिंह उपचुनाव जीत कर सांसद बनी हैं।

इस बार भी उनके चुनाव लडऩे की संभावना ज्यादा है, लेकिन प्रदेश में चल रही राजनीतिक उठक-पठक के बाद समीकरण बदले हुए हैं और कई तरह की चर्चाएं भी जोरों पर हैं। कांग्रेस से मंडी सीट पर प्रतिभा सिंह के मुकाबले लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को ज्यादा दमदार प्रत्याशी माना जा रहा है।

मंडी सीट पर इस समय कांग्रेस के पास ज्याद विकल्प भी नहीं हैं। मंडी जिला में कांग्रेस की विस चुनावों में पहले ही करारी हार हो चुकी है और दिग्गज नेता भी लगातार दो चुनाव हार कर घर बैठे हुए हैं। ऐसे में कांग्रेस के पास मंडी सीट पर ज्यादा प्रयोग करने का समय भी नहीं है।

भाजपा की तरफ से पूर्व सीएम जयराम ठाकुर दमदार और जिताऊ प्रत्याशियों में सबसे ऊपर हैं। हालांकि पूर्व सीएम लोकसभा चुनाव लडऩे के इच्छुक नहीं हैं और नए चेहरे को आगे करने के पक्षधर हैं। उनके बाद प्रदेश प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल, प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा, मनाली नगर परिषद के अध्यक्ष चमन कपूर और थोड़े अंतर से उपचुनाव हारने वाले ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर का नाम भाजपा लिस्ट में शामिल है।

इन चेहरों में बिहारी लाल और अजय राणा में से एक के नाम पर भाजपा आगे बढऩे की तैयारी में है। कांग्रेस से अगर विक्रमादित्य सिंह चुनाव में उतरते हैं, तो भाजपा ऐसी स्थिति में भाजपा को भी दिग्गज चेहरे के साथ उतरना पड़ सकता है। भाजपा संगठन व अन्य संबंधित संगठन भी मंडी सीट से नए चेहरे के पक्ष में हैं।

संगठन से नए चेहरे को आगे करने की पैरवी भाजपा में संघ से लेकर संगठनों द्वारा की जा रही है, जिसमें बिहारी लाल शर्मा का नाम सबसे आगे है। हालांकि इस नाम पर प्रदेश भाजपा के सभी बड़े नेताओं में सहमति बनने के बाद ही मोहर लगेगी। यही वजह है कि भाजपा के अंदर मंडी सीट को लेकर इस बार कई तरह के समीकरण बने हुए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...