मंडी में केजरीवाल के प्रोग्राम में हिंदू जागरण मंच ने किया प्रदर्शन, हिरासत में लिए कार्यकर्ता

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

आम आदमी पार्टी पर खालिस्तान समर्थन और कश्मीर फाइल फिल्म के विरोध को लेकर केजरीवाल के खिलाफ हिंदू संगठन लामबंद हुआ है।

हिंदू जागरण मंच हिमाचल प्रदेश और देवसेना हिमाचल प्रदेश जैसे संगठनों ने ऐलान किया था कि जब तक अरविंद केजरीवाल खालिस्तान के समर्थन और कश्मीर फाइल व कश्मीरी पंडितों के विरोध के लिए सार्वजनिक मंच से माफी नहीं मांगते हैं, उन्हें हिमाचल में आम आदमी पार्टी का प्रचार करने नहीं दिया जाएगा।

हिंदू जागरण मंच के प्रांत महामंत्री कमल गौतम और देवसेना के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र राजपूत ने बताया कि अरविंद केजरीवाल जब तक सार्वजनिक मंच से अपने किए पर माफी नहीं मांगते तब तक उनका कोई भी कार्यक्रम हिमाचल में नहीं होने दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने सांड की आंख जैसी फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया लेकिन कश्मीर फाइल का उपहास उड़ाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब की राजनीति हिमाचल में नहीं चलेगी।

पंजाब में आप की सरकार बनते ही खालिस्तान के समर्थन में स्वर उठने लगे। हिमाचल की गड़ियों को पंजाब में रोका गया तथा लोगों से बुरा व्यवहार किया गया। इस सब के लिए केजरीवाल को सार्वजनिक माफी मांगनी होगी।

पुलिस ने हिंदू जागरण मंच के प्रांत महामंत्री कमल गौतम को हिरासत में लिया है। दिल्ली पुलिस भी मौके पर है। केजरीवाल के आने से पहले रोड क्लीयरेंस के लिए बोला गया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...