मंडी-पठानकोट NH पर गिरा पेड़, बाल-बाल बची बाइक सवार की जान

--Advertisement--

पालमपुर – बर्फू

मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनूरी के पास एक सूखा पेड़ अचानक भरभरा कर गिर गया। इस दौरान ड्यूटी पर जा रहे एक बाइक सवार को मामूली चोटें आईं और बड़ी दुर्घटना होते-होते बच गई। इस पेड़ के गिरने से करीब एक घंटे तक यातायात अवरुद्ध रहा।

स्थानीय नागरिकों और फंसे हुई वाहन चालकों से बड़ी मुश्किल से पेड़ को हटाया जबकि प्रशासन का काेई भी नुमाइंदा मौके पर मौजूद नहीं था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि बाइक सवार समझदारी से काम लेकर छलांग न लगता तो पेड़ उसके ऊपर गिर जाता।

वहीं बनूरी निवासी डिम्पल राणा जोकि वर्ष 2021 से इन सूखे पेड़ों के बारे में प्रशासन को अवगत करवा चुके हैं, उनके अनुसार प्रशासन द्वारा गठित कमेटी ने भी इन पेड़ों को काटने की अनुशंसा की थी लेकिन अभी भी इस संदर्भ में कुछ नहीं हो पाया है और इससे पूर्व भी एक व्यक्ति इसी क्षेत्र में सूखे पेड़ के गिरने से जान से हाथ धो चुका है।

एसडीएम पालमपुर नेत्रा मेती के बोल

इस संदर्भ में एसडीएम पालमपुर नेत्रा मेती ने कहा कि वे शीघ्र ही इस मामले को देखेंगी और उन्होंने अपने कार्यालय में स्थित कर्मचारियों को सम्बन्धित फाइल निकालकर अतिशीघ्र उनके समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे साक्षात्कार

SIS India Limited द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के...

गगल में दर्दनाक हादसा: बस ने कुचला रछियालू का युवक, मौके पर मौत

कांगड़ा के गगल में मांझी पुल के पास दर्दनाक...