मंडी के पहलवान संजय ने दिल्ली में जीता स्वर्ण पदक, बने राष्ट्रीय चैंपियन

--Advertisement--

Image

मंडी – डॉली चौहान 

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के अंतरराष्ट्रीय पहलवान डॉ. संजय यादव ने अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है।

परशुराम अवार्डी पहलवान ने पहले भी देश और प्रदेश का कई बार मान बढ़ाया है। यह स्पर्धा चंडीगढ़ के मनीमाजरा इंडोर स्टेडियम में 12 जनवरी से 16 जनवरी तक हुई।

इसमें डॉ. संजय यादव ने 97 किग्रा भार में स्वर्ण पदक जीता। फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता में संजय ने सेमीफाइनल में चंडीगढ़ के अमित को हराया और फाइनल में दिल्ली के पहलवान अरविंद को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।

डॉ. संजय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं और हिमाचल प्रदेश के लिए कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। इसके लिए वह प्रदेश सरकार के सर्वोच्च खेल सम्मान परशुराम अवार्ड से सम्मानित हैं।

चंडीगढ़ में हुई इस स्पर्धा में डॉ. संजय के बड़े भाई अंतरराष्ट्रीय पहलवान और प्रदेश कुश्ती संघ के महासचिव जगदीश कुमार ने बतौर टीम कोच इस प्रतियोगिता में अपनी भागेदारी निभाई।

डॉ. संजय यादव कुश्ती जगत में हिमाचल कुमार और हिमाचल केसरी जैसे कई पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं। वर्तमान में डॉ. संजय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पैड़ी में बतौर डीपीई सेवाएं दे रहे हैं।

वह शारीरिक शिक्षा में पीएचडी डिग्री धारक हैं और अब तक कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश के नाम चुके हैं।

स्पर्धा से लौटने पर डॉ. संजय का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पैड़ी के प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने स्वागत किया गया।

हिमाचल प्रदेश कुश्ती संघ के वरिष्ठ उप प्रधान विपिन चंदेल, शिव चौधरी, उपप्रधान जॉनी चौधरी, कोषाध्यक्ष महेश शर्मा, महासचिव जगदीश कुमार, कुश्ती कोच बलबीर ठाकुर, विवेक ठाकुर, पवन रावत, योग राज, अंकिता ठाकुर, सुरजन सिंह, रूप सिंह और प्रिंस पठानिया ने बधाई दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा का युवा IPS बिहार में SP; पिता से मिली वर्दी की प्रेरणा, 26 साल की उम्र में क्रैक किया UPSC

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश की शांत और सुकून भरी वादियों...

लाहौल-स्पीति की शांशा पंचायत ने देश की टॉप पंचायतों में पाया स्थान, 1 करोड़ का राष्ट्रीय पुरस्कार

हिमखबर डेस्क उपायुक्त किरण भड़ाना के कुशल, दूरदर्शी और प्रेरणादायी...

दाड़ी मैदान के टेंडर का विरोध, कारोबारी बोले- ऐतिहासिक मेला बना दिया ट्रेड फेयर

हिमखबर डेस्क  नगर निगम धर्मशाला के दाड़ी मैदान में ऐतिहासिक...

हिमाचल: चिट्टा तस्करों से गठजोड़, दो कांस्टेबल निलंबित, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के भोरंज थाना...