मंडी के नायक हेमराज सेना मेडल से सम्मानित, दो आतंकवादियों को उतारा था मौत के घाट

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या 

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान अदम्य साहस का परिचय देने वाले मंडी जिले के मलवाणा गांव के नायक हेमराज 77वें आर्मी डे पर सेना मेडल से नवाजे गए। यह बहादुरी पुरस्कार पुणे महाराष्ट्र में आर्मी डे पर चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने दिया।

हेमराज मलवाणा निवासी प्रकाश चंद के बेटे हैं। 28 फरवरी 2023 को पुलवामा में तैनाती के दौरान उन्हें एक गांव में आतंकवादी छिपे होने की सूचना मिली।

नायक हेमराज के नेतृत्व में सेना के जवानों ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। एक घर में छिपे आतंकियों को जैसे ही सेना के पहुंचने की जानकारी मिली तो उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में नायक हेमराज और उसके साथियों ने जवाब दिया।

इस मुठभेड़ के दौरान नायक हेमराज की टांगों और पीठ में गोलियां लगीं। जान की परवाह किए बिना हेमराज ने दो आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया। लंबे उपचार के बाद हेमराज पूर्णरूप से स्वस्थ हैं। नायक हेमराज 62 केवेलरी तिवरी कैंट गुरदासपुर में कार्यरत हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में कितने लोग नहीं जानते पढ़ना-लिखना? सामने आए निरक्षरता के आंकड़े

हिमाचल प्रदेश में निरक्षर लोगों की संख्या को लेकर...

हिमाचल के गोल्ड मेडलिस्ट निषाद कुमार पर गर्व, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी बधाई

हिमाचल के गोल्ड मेडलिस्ट निषाद कुमार को मुख्यमंत्री ने...

हिमाचल: नौहराधार CHC की छत से गिरा प्लास्टर, ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी घायल

नौहराधार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नाइट ड्यूटी के दौरान...