मंडी के दयोड़ में एचआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्‍त, चालक की मौत व 40 घायल

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार 

मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंडी जिले के दयोड़ में बस हादसा पेश आया है। पंडोह के पास बस पहाड़ी से टकराई गई। एचआरटीसी की बस में 40 के करीब यात्री सवार थे।

बस शिमला डिपो की है। बस एचपी 03बी 6174 मनाली से शिमला जा रही थी। दयोड मोड़ के पास बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई। हादसे में चालक की मौत हो गई है व 30 लोग घायल हुए हैं।

उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी व पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री पंडोह के लिए रवाना हो गए। पुलिस व प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य शुरू कर द‍िया।

हादसे के कारणों की पुलिस की ओर से जांच की जा रही है। बताया जा रहा है चालक अचानक बस से नियंत्रण खो बैठा व बस सीधे पहाड़ी से जा टकराई।

हादसे में चालक की तरफ का हिस्‍सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्‍त हो गया। इसके अलावा बस में आगे की सीटों पर बैठी सवारियों को भी गंभीर चोटें आई हैं। पीछे बैठी सवारियों को ज्‍यादा चोटें नहीं लगी हैं।

कैदी को लेकर आ रही दो महिला पुलिस कर्मी भी घायल हुई हैं। बस हादसे का शिकार हुआ चालक नवल मंडी जिले के सदर हलके की ढंडाल पंचायत का रहने वाला था। सात माह पहले ही एचआरटीसी में नियुक्त हुआ था।

बस में सवार सभी लोग घायल हैं। इनमें एक बच्‍चा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घायलों को मंडी जोनल अस्‍पताल व नेरचौक मेडिकल कालेज रेफर किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आईटीआई शाहपुर में 31 मार्च को लगेगा लघु रोजगार मेला, 255 पदों के लिए होगा साक्षात्कार

हिमखबर डेस्क  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया...

विश्व क्षय रोग दिवस पर नर्सिंग प्रशिक्षुओं ने निकाली रैली

100 दिन के अभियान में उच्च जोखिम गांवों में...

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र...