मंडी के गोहर में बारिश से सड़कें बनी तालाब, पानी के तेज़ बहाव में दो बार गिरी दिव्यांग महिला

--Advertisement--

सुंदरनगर/मंडी – अजय सूर्या

मंडी जिला के गोहर के गणई चौक में अचानक हुई बारिश से पूरा ही चौक तालाब में तब्दील हो गया। यहां सड़क पार कर रहे एक दंपति को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पानी का बहाव इतना तेज़ था कि दिव्यांग महिला सड़क पार करने से पहले ही दो बार सड़क पर गिर पड़ी। गनीमत यह रही कि जिस जगह यह महिला गिरी वहां पर पानी गहरा नहीं था। नहीं तो एक बड़ा हादसा पेश आ सकता था।

वही, इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि तालाब बने चौक को पार कर रही दिव्यांग महिला पहले गिरती है फिर उसका पति उसे उठाता है और फिर महिला पानी में गिर जाती है।

बता दे कि हल्की सी बारिश में यह चौक तालाब का रूप धारण कर लेता है, जिसकी वजह से यहां हर बार इस तरह की स्थिति पैदा हो जाती है। पानी की सही निकाशी ना होने के चलते पूरा पानी चौक में जमा होकर करीब 1 फिट से ऊपर जमा हो जाता है, जिससे वाहन चालकों को भी काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। लोगों ने जिला प्रशाशन से इस समस्या का जल्द हल करवाने की मांग की है ।

उपायुक्त अपुर्व देवगन के बोल

वहीं, मंडी जिला में हो रही बारिश के चलते उपायुक्त अपुर्व देवगन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है और नदी नालों से दूर रहने की सलाह दी है। अपुर्व देवगन ने कहा कि कहीं भी कोई घटना होती है तो उसकी सूचना जिला प्रशासन को दें। वहीं चंडीगढ़ -मानाली नेशनल हाइवे 9 मील के पास वनवे चल रहा है। पुलिस की देखरेख में यहां से वाहन गुजारे जा रहे है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...